नई दिल्ली। सेंट्रल एजुकेशन मिनिस्टर रमेश पोखरियाल 'निशंक' एआईसीटीई द्वारा 17 मई को आयोजित अटल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) कैलेंडर को लॉन्च करेंगे। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (ने एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है।
एजुकेशन मिनिस्टरी की ओर से भी इस संबंध में ट्विटर पर एक पोस्ट किया गया है। ट्वीट के अनुसार एजुकेशन मिनिस्टर 17 मई 2021 को दोपहर 3.30 बजे 15वें अटल ऑनलाइन संकाय विकास कार्यक्रम 2021-22 के शुभारंभ और उद्घाटन में भाग लेंगे। AICTE के अनुसार अकादमी ने साल 2019-20 में 185 ऑफ़लाइन एफडीपी और 2020-21 में 948 ऑनलाइन एफडीपी आयोजित किये हैं। पूरे देश में एक लाख से अधिक संकाय सदस्यों को प्रशिक्षित किया है।
और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- Bihar: IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी के उत्पीड़न का आरोप, महिला आयोग ने भेजा समन
- चीफ जस्टिस के नाम पर फोन कराने के मामले में IPS आदित्य कुमार को कैट से झटका
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अकादमी ने 2021-22 के लिए 971 कार्यक्रमों को ऑनलाइन संचालित करने की योजना बनाई है। परिषद ने कहा कि एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल सहस्रबुद्धे, उपाध्यक्ष प्रोफेसर एम पी पूनिया, सदस्य सचिव प्रोफेसर राजीव कुमार और अटल अकादमी के निदेशक डॉ आरके सोनी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।