मारवाड़ी महिला समिति का दो दिवसीय आनंद मेला शुरू
ADVERTISEMENT
//= $content; ?>
धनबाद. मारवाड़ी महिला समिति का दो दिवसीय आनंद मंगल मेला शनिवार को ‘सिद्धि विनायक’ धनसार में शुरू हुआ. उदघाटन समिति की सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया. जिलाध्यक्ष अनिता मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह हर्ष की बात है कि आज हमारी समिति विशाल वट वृक्ष बन कर सामने है. इसकी छाया में रोजगार करनेवाली महिलाएं शीतलता पा रही हैं. मेले से होनेवाली आय से समिति सामाजिक कार्य करती है. सचिव कल्पना पाटोदिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.
जैविक उत्पाद भी उपलब्ध
एकल महिला समिति धनबाद ने जैविक उत्पाद से स्टॉल सजाया है. समिति की आरती मित्तल ने बताया कि सौंदर्य प्रसाधन, तेल, जैविक फूड केरल से मंगाया जाता हैं. इसकी सप्लाई न्यूनतम कीमत पर बाजार में की जाती है. इससे जो मुनाफा होगा उसे एकल विद्यालय और सामाजिक विकास पर खर्च किया जायेगा. मौके पर समिति की रीता सिंह, अनुराधा अग्रवाल, बरखा लोहिरीवाल, चांदनी मित्तल, अमृता सिंह, रेखा रूंगटा, सीमा मित्तल, शिल्पा रस्तोगी, रानी लुहारूका, निशा तुलस्यान दीपा आदि उपस्थित थीं.
मेला में लगे हैं 70 स्टॉल