रांची। बिहार की राजधानी पटना एम्स की एक महिला अफसर से रांची बरियातू निवासी संजीव प्रसाद ने आठ साल तक रेप किया। पीडि़ता ने पंकज के खिलाफ किडनैप व रेप करने का आरोप लगाते हुए चुटिया पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने संजीव को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गयी कंपलेन में कहा है कि संजीव कुमार से उसका परिचय लगभग आठ साल पहले हुआ था। पीड़िता से हसबैंड से डाइवोर्स हो चुका है। संजीव ने उससे नजदीकी बढ़ाई, फिर बच्चे को कब्जे में लेकर उससे रेप करता रहा।संजीव जबरन एटीएम कार्ड भी अपने कब्जे में लेकर उसकी सैलरी भी निकाल लिया करता है। संजीव पिछले 24 सितंबर को उसे तथा उसके बच्चे का किडनैप कर रांची लेता आया। उसने दोनों को रांची के चुटिया स्थित स्थित होटल ब्लू शिवालिक के कमरा नंबर 303 में रखा है। अब वह उसपर जबरन शादी का दबाव बना रहा है।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि रेप का विरोध करने पर आरोपित उसे और बच्चे को जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी संजीव एक टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। पीडि़ता का कहना है कि इससे पहले भी उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन आरोपित ने पुलिस के सामने कह दिया कि दोनों शादीशुदा हैं। इस कारण पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि पीडि़ता का कहना है कि उसने संजीव से शादी नहीं की है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि कोर्ट मैरेज करने के इरादे से आरोपित ने उसका किडनैप किया है। वह संजीव से शादी करना नहीं चाहती है।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं