- प्रमाणीकरण और सत्यापन में नहीं होगी असुविधा
नई दिल्ली।10 साल पहले आधार कार्ड बनावाने वाले लोगों से UIDAI ने जानकारियों को अपडेट कराने का आग्रह किया है। यूआईडीएआइई ने एक बयान में कहा है कि 10 साल पहले आधार बनवाने वाले आधार नंबर धारकों से इसे अपडेट नहीं किया तो तुरंत इसे अपडेट करवा लें। यह सुविधा घर बैठे भी हासिल की जा सकती है।
यह भी पढ़ें:Surya Grahan 2022 : 25 अक्टूबर को साल का लास्ट सूर्य ग्रहण
और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- Bihar: IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी के उत्पीड़न का आरोप, महिला आयोग ने भेजा समन
- चीफ जस्टिस के नाम पर फोन कराने के मामले में IPS आदित्य कुमार को कैट से झटका
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
यूआईडीएआइई ने कहा है कि यूआईडीएआइई ने इस संबंध में आधार धारकों को दस्तावेज अपडेट की सुविधा निर्धारित शुल्क के साथ प्रदान की है। आधार धारक व्यक्तिगत पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण से जुड़े दस्तावेजों को आधार डाटा में अपडेट कर सकता है। यह सुविधा ऑनलाइन भी प्राप्त की जा सकती है।
ऐसा करना है जरूरी
यूआईडीएआइई की ओर से बयान में कहा गया है कि इस 10 साल के दौरान, आधार संख्या किसी व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में उभरा है। आधार संख्या का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। इन योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए, लोगों को व्यक्तिगत नवीनतम विवरण से आधार डाटा को अपडेट रखना है ताकि आधार प्रमाणीकरण और सत्यापन में कोई असुविधा नहीं हो।
यूआईडीएआइई एक सांविधिक प्राधिकरण है, जिसकी स्थापना आधार कानून, 2016 के तहत 12 जुलाई, 2016 को भारत सरकार द्वारा की गई थी। इसकी स्थापना भारत के सभी निवासियों को ‘आधार’ नामक विशिष्ट पहचान संख्या (यूआईडी) जारी करने के उद्देश्य से की गई थी ताकि दोहरी एवं फर्जी पहचान को समाप्त किया जा सके।