Advertisement

      HighLights

ADVERTISEMENT
  • 13 जून तक शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े अभिजीत दीपके
  • देशभर में प्रदर्शन करने और अलग-अलग राज्यों में जाने का ऐलान
  • 24 घंटे में CJP के सोशल मीडिया फॉलोअर्स में 6 लाख से ज्यादा बढ़ोतरी
  • अमेरिका से लौटकर महाराष्ट्र पहुंचे, प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनीति पर साधा निशाना
  • जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद फिर दिल्ली मार्च की चेतावनी

नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk): कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। रविवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि यदि 13 जून तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो वे खुद देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में जाकर प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें: INDI गठबंधन का बड़ा ऐलान: शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, CJI को पत्र समेत 5 मुद्दों पर बनी रणनीति

अभिजीत दीपके ने कहा कि यदि इसके बाद भी सरकार ने मांग नहीं मानी, तो छात्र एक बार फिर दिल्ली पहुंचकर शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि शिक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों के लिए है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन:फाउंडर अभिजीत दीपके बोले- 5 दिन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें

अमेरिका से लौटकर आंदोलन की कमान संभाल रहे अभिजीत

अभिजीत दीपके 6 जून को अमेरिका से भारत पहुंचे थे। रविवार सुबह वे महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने घर पहुंचे, जहां परिवार और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। घर पहुंचने पर उनके माता-पिता ने माला पहनाकर और आरती उतारकर स्वागत किया।शाम को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों से देश की राजनीति हिंदू-मुस्लिम बहसों में उलझी हुई है, जबकि युवाओं के सामने रोजगार और शिक्षा जैसे असली मुद्दे खड़े हैं।

यह भी पढ़ें: 'कॉकरोच इज बैक'... 6 जून को भारत लौटेंगे अभिजीत दिपके, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर करेंगे प्रदर्शन

24 घंटे में 6 लाख नए फॉलोअर्स, सोशल मीडिया पर बढ़ती ताकत

कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। प्रदर्शन से पहले इंस्टाग्राम पर पार्टी के करीब 2.21 करोड़ फॉलोअर्स थे, जो 24 घंटे के भीतर बढ़कर 2.27 करोड़ हो गए। X पर भी पार्टी के लगभग 2.70 लाख फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं।हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता को जमीनी समर्थन में बदलना पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

अभिजीत दीपके और CJP के सामने ये हैं 3 बड़ी चुनौतियां

1. सोशल मीडिया सपोर्ट को वोट बैंक में बदलना
इंटरनेट पर करोड़ों फॉलोअर्स होने के बावजूद जमीनी संगठन तैयार करना आसान नहीं होगा। ब्लॉक स्तर से बूथ मैनेजमेंट तक मजबूत नेटवर्क बनाना बड़ी चुनौती होगी।

2. मजबूत कैडर की कमी
विशेषज्ञ मानते हैं कि बड़े आंदोलनों की सफलता के पीछे मजबूत संगठन और कार्यकर्ता नेटवर्क होता है। फिलहाल CJP का आधार मुख्य रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाई देता है।

3. स्पष्ट एजेंडा तय करना जरूरी
किसी भी बड़े आंदोलन को सफल बनाने के लिए एक स्पष्ट मुद्दा और लक्ष्य जरूरी होता है। CJP के सामने भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्राथमिकताएं तय करने की चुनौती है।

कैसे हुई कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत?

कॉकरोच जनता पार्टी के गठन के पीछे एक विवादित बयान को वजह बताया जा रहा है। मई में न्यायपालिका से जुड़े एक बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी थी। इसके बाद 16 मई को अमेरिका में रहते हुए अभिजीत दीपके ने CJP की शुरुआत की।इसके बाद शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर ऑनलाइन पिटीशन शुरू की गई, जिस पर लाखों लोगों ने समर्थन दिया। अब यह आंदोलन सोशल मीडिया से निकलकर सड़कों तक पहुंचता दिखाई दे रहा है।

अब सबकी नजर 13 जून पर

अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया है कि 13 जून उनकी मांगों के लिए तय समय सीमा है। यदि तब तक कोई फैसला नहीं हुआ तो CJP देशभर में प्रदर्शन शुरू करेगी। ऐसे में अब नजरें इस बात पर हैं कि यह आंदोलन सोशल मीडिया की सीमाओं से निकलकर कितना बड़ा जन आंदोलन बन पाता है।