नई दिल्ली। अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने एएमजी मीडिया नेटवर्क के साथ मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा है। एईएल की सब्सिडियरी कंपनी जल्द ही मीडिया से संबंधित गतिविधियों में अपना कारोबार शुरू करेगी।
खेसारी-शिल्पी के कजरा ने मचाया धूम, अब तक 30 लाख लोगों ने देखा, तीन लाख लोगों ने किया लाइक
उल्लेखनीय है कि एएमजी मीडिया नेटवर्क का उद्देश्य मीडिया से संबंधित गतिविधियों का व्यवसाय करना होगा। इसमें प्रकाशन, विज्ञापन, प्रसारण, वितरण अन्य सेगमेंट शामिल हैं। एईएल ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि कंपनी ने 26 अप्रैल, 2022 को एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड नाम से एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी का गठन किया है। इस यूनिट का गठन एक-एक लाख रुपये की शुरुआती अधिकृत और चुकता शेयर पूंजी के साथ किया गया है।
और भी पढ़ें
- 13 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 53 मामलों में था वांटेड
- अनंत सिंह ने स्पीकर प्रेम कुमार को दिया बेटी की शादी का न्योता, विधायकी पर संकट
- अनंत सिंह के दोस्त पप्पू सलमान कौन हैं? 30 साल पुरानी यारी की दिलचस्प कहानी
- फरीदाबाद में टेक महिंद्रा COO की हत्या, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने मारीं 9 गोलियां
कंपनी ने 26 अप्रैल, 2022 को एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड नामक एक डब्ल्यूओएस को शामिल किया है। इसमें मीडिया से संबंधित गतिविधियों के व्यवसाय को चलाने के लिए ₹1,00,000 की इनिशियल ऑथराइज्ड और पेड-अप शेयर पूंजी शामिल है। इसमें पब्लिशिंग, एडवरटाइजमेंट, ब्रॉडकास्टिंग समेत कार्य शामिल रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने मार्च में, अडानी ने क्विंट डिजिटल की इनडायरेक्ट सहायक कंपनी क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में अल्पमत हिस्सेदारी की भी घोषणा की थी।