• बीजे मेडिकल हॉस्टल का करायेगा निर्माण

नई दिल्ली। अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हुए एयर इंडिया विमान हादसे के हताहतों के प्रत्येक परिजनों को टाटा ग्रुप एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देगा। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ”एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में जिंदा बचा एक पैसेंजर, 241 की मौत

हादसे में घायलों को भी मिलेगा इलाज का खर्च

टाटा ग्रुप की ओर से सोशल मीडिया मंत्र एक्स (पुराना ट्विटर) पर किए गए पोस्ट में चंद्रशेखरन ने कहा है, ”टाटा ग्रुप इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को एक-एक करोड़ की सहायता राशि देगा। हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे। सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले। इसके अलावा, हम बीजे मेडिकल के हॉस्टल के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे। हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं।
टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ हादसा
विमान ने 1339 आईएसटी (0809 यूटीसी) पर अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से टेकऑफ किया। कुछ ही मिनटों बाद विमान ने एटीसी को ‘मेडे कॉल’ दी, जो किसी आपात स्थिति का संकेत होता है। इसके तुरंत बाद विमान रिहायशी इलाके के करीब जमीन पर गिर गया। दुर्घटनास्थल से भारी काले धुएं का गुबार देखा गया और दमकल गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं।
प्लेन में 242 पैसेंजर थे सवार
एयर इंडिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, विमान में कुल 242 लोग सवार थे। इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। यह हादसा भारतीय समयानुसार दोपहर 1:38 बजे के कुछ मिनट बाद हुआ, जब विमान ने सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेक ऑफ किया था। मेघानीनगर एरिया में बीजे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स होस्टल पर जा गिरा।
एयरपोर्ट संचालन अस्थायी रूप से बंद
इस हादसे के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल इटरनेशनल एयरपोर्ट को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। सभी फ्लाइट्स को स्थगित कर पैसेंजर्स से संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करने की अपील की गयी है।