Advertisement

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की वाइफ अमृता फडणवीस का गाना मूड बना लिया रिलीज रिलीज होने के बाद से यूट्यूब और ऑडियो वर्जन में ट्रेडिंग में बना हुआ है। इस गाने में अमृता अलग-अलग लोकेशन पर डांस करती हुई दिख रही हैं। उन्होंने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो से उन्होंने लोगों को चैलेज किया है कि वो उनके इस गाने पर हुक स्टेप्स कर अपना-अपना वीडियो पोस्ट करें।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Madhya Pradesh: मवेशी चरा रहे बालक के हाथ में मोबाइल ब्लास्ट, छाती में गंभीर चोट


अमृता ने हुक स्टेप
वीडियो में देखा जा सकता है कि अमृता ब्लैक कलर की ड्रेस के साथ हील्स जूस पहने हुए हुक स्टेप्स करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट कर उन्होंने लोगों को चैलेंज देते हुए लिखा, मूड बना लिया हुक स्टेप चैलेंज लें और गाने के हैशटैग का यूजर करके अपनी खुद की वीडियो बनायें। उसको पोस्ट करते वक्त हमें टैग करें। कुमार द्वारा लिख इस गाने को अमृता फडणवीस के साथ कंपोजर और सिंगर की जोड़ी मीत ब्रदर्स ने अपनी सुरीली आवाज से बुना है। जबकि आदिल शेख द्वारा निर्देशन इस सॉन्ग वीडियो में अमृता ने अपनी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी है।