Advertisement

सैन फ्रांसिस्को। व्हॉट्सऐप अब अपने वेब वर्जन में ऑडियो और वीडियो कॉल फीचर शामिल करने की तैयारियों में जुटा है।‘व्हॉट्सऐप वेब’ की ओर से जारी फोटो से पता चलता है कि ऑडियो और वीडियो कॉल के बटन ‘सर्च’ आइकन के बगल में मिलेंगे। यूजर इनका यूज फोन मिलाने और उठाने के लिए कर सकेगा। 
व्हॉट्सऐप अपने अटैचमेंट आइकन के डिजाइन में भी बदलाव ला रहा है। कैमरा और गैलरी आइकन को लाल व बैंगनी रंग को मिलाकर ज्यादा आकर्षक लुक देने की कोशिशों में जुटे है। ‘सर्च’ और ‘न्यू चैट’ का विकल्प भी अब ब्लैक एंड व्हाइट नजर नहीं आयेगा। कंपनी उन्हें कलर लुक में ढालने का मन बना चुकी है।

ADVERTISEMENT

WhatsApp में दिखेगा ऐनिमेटिड स्टिकर पैक
WABetaInfo के अनुसार व्हॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा ऐंड्रॉयड वर्ज़न 2.20.200.6 में नया स्टिकर पैक आया है। इस पैक को ऐप में दी गई डिफॉल्ट स्टिकर लिस्ट में ऐड किया जायेगा। नये स्टिकर पैक का नाम Usagyuuun है और Quan Inc नाम की एक कंपनी ने इसे बनाया है। असल में ये एक ऐनिमेटेड स्टिकर पैक है। इससे पहले भी बीटा ऐप में ऐनिमेटेड स्टिकर पैक फीचर देखा गया था। स्टिकर में उजले रंग के कुछ के कार्टून होंगे जो joy, anxiety, sadness, love, जैसी भावनाओं को जाहिर करेंगे।अपनी फीलिंग्स को जाहिर करने का एक बेहतर और क्रिएटिव तरीका होगा।