- नियमों की अनदेखी करने के चलते श्रेयस अय्यर और ईशान किशन सेंट्रल कॉन्ट्रैक्स से बाहर
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने (BCCI) एनुअल प्लेयर्स रिटेनरशिप 2023-24 की घोषणा की कर दी है। बीसीसीआई द्वारा जारी क्रिकेट प्लेयर्स का रिटेनरशिप एक अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक के लिए मान्य रहेगा। ग्रेड ए प्लस की कटेगरी में सिर्फ चार प्लेयर्स को जगह दी गई है। यशस्वी जायसवाल को ग्रेड बी में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़े:Jharkhand : जामताड़ा में झाझा-आसनसोल एक्सप्रेस से कुचलकर दो लोगों की मौत
बीसीसीआई ने एनुअल प्लेयर्स रिटेनरशिप में कई युवा प्लेयर्स की किस्मत खुल गई है। वहीं, बीसीसीआई के नियमों की अनदेखी करने के चलते श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्स से बाहर कर दिया गया है।
ग्रेड ए+
रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा
ग्रेड ए
आर अश्विन, मो. शमी, मो. सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या
ग्रेड बी
सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल
ग्रेड सी
रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान और रजत पाटीदार।
ध्रुव जुरेल और सरफराज हो सकते हैं शामिल
जो प्लेयर्स जारी समय सीमा के भीतर न्यूनतम तीन टेस्ट या आठ वनडे या 10 टी20 खेलने के मानदंडों को पूरा करते हैं। उन्हें ग्रेड सी में शामिल किया जायेगा। ध्रुव जुरेल और सरफराज खान अब तक दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं।अगर वे धर्मशाला टेस्ट मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते हैं तो वह ग्रेड सी में अपने आप शामिल हो जायेंगे।
फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट की हुई है सिफारिश
वहीं, राष्ट्रीय चयन समिति ने बीसीसीआई से फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट की भी सिफारिश की है। इसमें आकाश दीप, विजयकुमार वैश्यक, उमरान मलिक, यश दयाल और विदवथ कावेरप्पा जैसे बॉलर्स को शामिल किया गया है। इन प्लेयर्स को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अंतर्गत लगाने की सिफारिश की गई है।
और भी पढ़ें
- करवा चौथ पर क्या खरीदना है शुभ? बिछिया, चांदी के सिक्के से छलनी तक की लिस्ट
- धनबाद: BCCL में कोयला चोरी पर CISF का एक्शन, सीवी एरिया के AC व इंस्पेक्टर बदले
- धनबाद के रियाज कुरैशी की ‘द डार्क लाइट’ का मुंबई में प्रमोशन, महेश भट्ट ने सराहा
- Dhanbad: बारामुड़ी खटाल नहीं हटेगा! सांसद ढुल्लू महतो की प्रशासन को चेतावनी