- खुश नहीं दिखे सलमान खान
- प्रियंका को बताया सच्चा विनर
- फिनाले में प्रियंका चाहर चौधरी और शिव को मात दिया
नई दिल्ली। Bigg Boss16 का Winner एमसी स्टैन बने हैं। बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में रविवार देर रात शो के होस्ट सलमान खान ने रैपर एमसी स्टैन को इस सीजन का विजेता घोषित किया। शिव ठाकरे रनर अप रहे। एमसी स्टैन को ट्रॉफी के साथ 31 लाख 80 हजार रूपये प्राइज मनी दी गयी।
यह भी पढ़ें:चार हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के एप्वाइंटमेंट को सेंट्रल गवर्नमेंट की स्वीकृति, किरेन रीजिजू ने दी बधाई
और भी पढ़ें
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
- Bokaro: SAIL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ED और GM समेत 14 अधिकारियों का तबादला
- बिहार में अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
- Kartik Month : 27 अक्टूबर से कार्तिक माह शुरू, स्नान-दान और दीपदान का बड़ा महत्व
बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि विनर का नाम जानने के लिए लोगों की दिलों की धकड़नें बढ़ गई हों। पहले लगा कि तीसरे नंबर पर एमसी स्टैन बाहर हुए हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। लोग जिसके शो जीतने के दावे कर रहे थे, वो प्रियंका चाहर चौधरी फिनाले में टॉप थ्री से बाहर हो गईं। शो में बचे शिव और एमसी स्टैन। फैंस काफी एक्साइटेड थे ये जानने के लिए कि आखिर सलमान खान किसका नाम लेते हैं...।
शिव का सपना टूटा
शिव और एमसी स्टैन के बीच लोग भी समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर कौन इस सीजन का विजेता होगा कौन? सलमान खान ने जब स्टैन और शिव का हाथ थामा तो लोगों की सांसे तेज चलने लगीं कि अब वो किसका नाम लेंगे। सलमान खान ने जैसे ही एसी स्टैन का नाम लिया हर कोई शॉक्ड रह गया। प्रियंका और शिव के सामने से ट्रॉफी निकाल कर एमसी स्टैन ले गये।
प्रियंका हुईं बाहर
इसे पहले घर में टॉप 5 से शुरुआत हुई। घर में शालीन भनोट, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और प्रियंका चाहर चौधरी मौजूद थीं। इसमें से सबसे पहले जाने वाले थे शालीन भनोट। घर के सभी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर ये फैसला किया कि शालीन ही इस शो में नंबर 5 पर रहना डिजर्व करते हैं। इसके साथ ही वो बाहर हो गये। फिर घर में बचे टॉप 4।
एमसी स्टैन की हुई जीत
इसके बाद घर में एंट्री हुई सनी देओल की। उन्होंने घरवालों को एक टास्क करने के लिए दिया। इसके साथ ही बारी आई एक और एलिमिनेशन की। इस बार बारी थी टॉप 3 की और अर्चना गौतम शो से एविक्ट हो गई। अर्चना को यकीन नहीं हो रहा था कि वो जायेंगी क्योंकि उनके हिसाब से वो ही बिग बॉस 16 जीतने वाली हैं। सनी देओल के साथ सभी कंटेस्टेंट्स ने खूब सारी मस्ती की।
सलमान खान दिखे मायूस
सनी अपनी फिल्म गदर 2 को प्रमोट करने आये। उन्होंने अब्दु रोजिक को भी क्यूट सा सरदार बना दिया था। टॉप तीन में स्टैन, शिव और प्रियंका बचे थे। इसके बाद वहीं हुआ जो सबको लग रहा था। प्रिंयका बाहर हो गईं स्टैन-शिव के बीच सीधी टक्कर हो गई। सलमान खान ने एलान किया की स्टैन को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। हालांकि, सलमान खान ने कहा कि उनकी नजरों में प्रियंका ही असली विनर हैं।
बिग बॉस ने खेला बड़ा दांव
फिनाले एपिसोड में बिग बॉस नेघरवालों को प्राइस मनी बढ़ाने का मौका दिया।उन्होंने कहा कि पांचों कंटेस्टेंट को आपसी सहमति सेकिसी एक का नाम लेना होगा , जिसे इस आखिरी समय मे बिग बॉस का घर छोड़कर जाना होगा। अगर उनका नाम ऑडियंस द्वारा किये गये नाम से मिलता है तो प्राइस मनी बढ़कर 31 लाख 80 हजार हो जायेंगे। पहले प्राइस मनी 21 लाख 80 हजार रुपये थी। सभी घरवालों ने शालीन का नाम लिया। ऑडियंस का भी यही पोल था। इस तरह प्राइस मनी बढ़ा दी गई।.
टॉप 5 फाइनलिस्ट
बिग बॉस 16 के फिनाले के टॉप कंटेस्टेंट्स एमसी स्टेन, शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट और अर्चना गौतम थे। सभी का सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने बिग बॉस के घर में अपनी दमदार परफॉरमेंस से यहां तक का सफर तय किया है। सबसे पहले शो से शालीन भनोट बाहर हुए। इसके बाद अर्चना गौतम को शो छोड़ना पड़ा। इसके बाद प्रियंका बाहर हुईं। फिर शिव ठाकरे को पछाड़कर एमसी स्टेन जीत गये।