पटना। बिहार की राजधानी पटना में बागेश्वमर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का मंगलवार को चौथा दिन है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दोपहर पटना के महावीर मंदिर में भगवान की पूजा करने पहुंचे। मंदिर के आचार्य किशोर कुणाल ने बागेश्वर बाबा का स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें:Noida: दबंगों ने रोड पर सब इंस्पेक्टर को पीटा, वर्दी फाड़ी, video viral
पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में बाबा बागेश्वर की हनुंमत कथा शाम चार बजे से लेकर सात बजे तक चलेगी। इसके पहले सोमवार को बाबा ने दिव्य दरबार लगाकर कई लोगों के नाम की पर्चियां निकालीं। बागेश्वकर धाम सरकार के ट्विटर हैंडल से किए गए एक पोस्ट में कहा गया है कि बाबा ने बिहार में गर्दा उड़ाकर रखा है। जितनी भीड़ मुख्यमंत्री या नेताओं के पैसे देकर बस बुक करने पर भी नहीं आती, उससे दोगुनी भीड़ तो बाबा को देखने के लिए पागल हुई है।
सितंबर में फिर आयेंगे बिहार
सोमवार को कार्यक्रम के तीसरे दिन आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने सितंबर में बिहार आने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे गया में 29 सितंबर को दरबार लगायेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र की ज्वाला बिहार में फिर से जलेगी। आज विदेश में भी लोग सीता-राम कहते हैं। एक दिन भारत में भी सभी लोग सीता-राम कहेंगे।
और भी पढ़ें
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: झरिया में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
- 1 घंटे खड़े रहकर धनबाद DC ने सुनी फरियाद, बुजुर्ग को 2 महीने बाद मिला राशन
- करवा चौथ पर क्या खरीदना है शुभ? बिछिया, चांदी के सिक्के से छलनी तक की लिस्ट
बिहार में बढ़ी फैन फॉलोइंग
बिहार में बाबा की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में उनके भक्त बढ़े हैं। हनुमंत कथा के दौरान बाबा के पहुंचते ही लोग अपनी अर्जियां लहराने लगे। बाबा ने एक-एक कर लोगों को बुलाया। उन्होंने दिव्य दरबार पर सवाल उठाने वालों को चुनौती भी दी और कहा कि अगर किसी ने चालाकी की तो वे उनकी पोल खोल देंगे। उनके पास जो शक्ति है, वो प्रदर्शन के लिए नहीं है।