पटना। बिहार की राजधानी पटना में जेपी गंगा पथ पर स्पोर्ट्स बाइक से जानलेवा करतब दिखाती 17 साल की एक किशोरी का वीडियो हंटर क्वीन नाम से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाली हंटर क्वीन का गांधी मैदान पुलिस स्टेशन की पुलिस ने पता लगी ली है।
यह भी पढ़ें:Anand Mohan : आनंद मोहन की रिहाई को बिहार गवर्नमेंट ने बताया सही, सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
सोशल मीडिया पर वायरल विडियोज में एक लड़की को मरीन ड्राइव पर खतरनाक और तेज गति से बाईक चलाते हुये एवं हथियार लहराते हुये देखा गया था।
— Patna Police (@PatnaPolice24x7) July 16, 2023
विडियोज को संज्ञान में लेकर की गई जांच में पाया गया कि लड़की नाबालिग है और जो हथियार विडियो में दिखा था वो पिस्टल जैसा दिखने वाला लाईटर है।
1/2 pic.twitter.com/GkqGrXimde
पुलिस ने नाबालिग होने के कारण उसे अरेस्ट तो नहीं किया, लेकिन उसपर 30 हजार रुपये फाइन लगाया है। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को बाइक का रजिस्ट्रेशन एक साल के लिए कैंसिल करने की अनुशंसा की है।
पुलिस ने किशोरी को गलती का अहसास दिलाने के बाद उसका चेहरा ढंक कर एक वीडियो भी बनाया है। वीडियो में किशोरी कह रही है कि मैंने एक खतरनाक स्टंट किया था। मुझे अपनी गलती का अहसास हो गया और मैं आगे से ऐसा नहीं करूंगी।
एमवी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
वीडियो में किशोरी दूसरे स्टंटबाजों को भी ऐसा नहीं करने की सलाह दी है। पुलिस द्वारा बनाये गये किशोरी के इस 23 सेकेंड के वीडियो को पटना पुलिस ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर भी अपलोड किया है। गांधी मैदान थानेदार अरुण कुमार ने कहा कि मोटरयान अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है।
चलती बाइक की छोड़ी हैंडल
हंटरक्वीन के नाम से किशोरी का स्टंट वाला वीडियो दो दिनों से काफी प्रसारित हो रहा था। इंस्टाग्राम उसके लगभग डेढ़ लाख फॉलोवर्स हैं। इसमें वह चलती बाइक पर हैंडिल छोड़ कर पिस्टल कॉक करती नजर आ रही थी। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कदमकुआं पुलिस स्टेशन के लोहानीपुर में उसका घर खोज निकाला। इसके बाद किशोरी को पुलिस स्टेशन ले आई। पूछताछ में उसने बताया कि पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर उसने आठ सौ रुपये में खरीदा था। स्टंट में उसी का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने उस लाइटर को भी जब्त कर लिया है। किशोरी 11वीं क्लास की छात्रा बताई जा रही है।
मां ने ज्वेलरी बेचकर खरीदी थी बाइक
किशोरी के पिता की दुकान थी। पिताका देहांत हो चुका है। वह भाई-बहनों में सबसे छोटी है। पुलिस ने जब उसकी मां से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि बेटी स्पोर्ट्स बाइक खरीदने की जिद कर रही थी। उसने कई बार-बार खाना-पीना छोड़ दिया था।बेटी की जिद पूरी करने के लिए उन्होंने गहने बेचकर दो लाख रुपये में यामहा कंपनी की बाइक खरीदी थी। वह पुलिस से जुर्माना और रजिस्ट्रेशन रद्द नहीं करने के लिए मिन्नतें कर रही थीं।
पटना पुलिस ने की अपील
पटना पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे नाबालिगों के हाथ में दोपहिया या चारपहिया वाहन न दें। ऐसा करना कानूनन अपराध है और इसके लिए वाहन मालिक भी कार्रवाई की जद में आयेंगे। पुलिस ने किशोरों और युवाओं से अपील की कि वे लाइक, शेयर और कमेंट्स के चक्कर में खतरनाक करतब न करें। इससे वे अपने साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और कार्रवाई से बचें।