पटना। राजधानी पटना के गौरीचक पुलिस स्टेशन एरिया के लखीमपुर कोली के नजदीक पुनपुन बांध पर सोमवार को 10 वीं के स्टूडेंट के छात्र की गोली मारकर मर्डर कर दी गई। मृतक की पहचान अंकित कुमार (17 वर्ष) पुत्र विनय सिंह निवासी सैदनपुर गांव के रूप में हुई है।
अंकित को सिर, छाती और पीठ में गोली मारी गई थी। फ्रेंड का फोन आने के बाद अंकित घर से निकला था। पुलिस मृतक का मोबाइल और काल डिटेल से आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है। परिजन पटना-गया मेन रोड पर शव को रखकर दो घंटे तक जाम कर दिया। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिसकर्मी थाना छोड़ भाग निकले। डीएसपी सदर संदीप सिंह, आसपास के थानों की पुलिस सैफ जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर रोड जाम समाप्त कराया।
विनय सिंह ने बताया कि उनका पुत्र अंकित एक दोस्त के फोन आने पर अंकित कुमार खाना खाकर घर से निकला था। कुछ देर बाद ही एक अननोन नंबर से फोन आया और कहा गया कि अंकित को गोली मार दी गई है। हमलोग वहां पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि रोड एक्सीडेंट में घायल है। उसे इलाज के लिए भेजा गया है। एनएमसीएच पहुंचे तो बॉडी पोस्टमार्टम के लिए रखा हुआ था।
ग्रामीण और परिजनों ने अंकित की मर्डर की शक दोस्तों पर जताई है। पहले उसे सैदनपुर गांव से बहला-फुसलाकर कोली पुनपुन बांध की तरफ लाया। फिर गोली मारकर मर्डर कर दी। लव अफेयर में मर्डर की आशंका जतायी गयी है।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं