बिहार: 1820 नये पेसेंट मिले, एक दिन में तीन डॉक्टर की मौत, संक्रमितों की संख्या 33,511 पहुंची

बिहार में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 1820 नये कोरोना पेसेंट मिले हैं। स्टेट में शुक्रवार को कोविड-19 से तीन डॉक्टर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। स्टेट में संक्रमितों की संख्या 33,511 पहुंच चुकी है।

बिहार: 1820 नये पेसेंट मिले, एक दिन में तीन डॉक्टर की मौत, संक्रमितों की संख्या 33,511 पहुंची

Advertisement

पटना। बिहार में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 1820 नये कोरोना पेसेंट मिले हैं। स्टेट में शुक्रवार को कोविड-19 से तीन डॉक्टर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। स्टेट में संक्रमितों की संख्या 33,511 पहुंच चुकी है। 233 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

स्टेट हेल्थ डिपार्टमेंट ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटे में 1,873 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। अब तक 22,832 लोग कोरोना महामारी को पराजित करने में सफल रहे हैं। एक दिन में तीन डॉक्टरों डॉ. अवधेश प्रसाद सिंह, डॉ. महेंद्र चौधरी और डॉ. मिथिलेश कुमार की संक्रमण की वजह से मौत हुई है। अररिया जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, नालंदा सिलाव के एलेजपी लीडर व जिला परिषद सदस्य कैप्टन सुनील कुमार सिंह और पश्चिम चंपारण भाजपा नगर मंडल पश्चिम के अध्यक्ष की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। 

पटना में अब कुल पॉजिटिव केस 5,347 हो गये हैं। इनमें अब तक 3,442 ठीक भी हुए हैं। स्टेट में रिकवरी रेट में दो परसेंट की वृद्धि दर्ज हुई है। गुरुवार स्टेट में रिकवरी रेट 66.11 थी जो अब बढ़कर 68.13 हो गई है। गुरुवार को एक्टिव केस 10,519 थे जो आज घटकर 10,457 हो गये हैं।