बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल पुलिस स्टेशन एरिया के पांडेय पट्टी में पूर्व प्रखंड प्रमुख और उनके बड़े भाई के घर में 40 लाख से अधिक के ज्वेलरी व कैश की चोरी हो गयी है। पीड़ित फैमिली एक्स सीएम व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का करीबी बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:Bihar: NDA में शामिल हुई 'हम', जीतन राम मांझी ने की अमित शाह से मुलाकात
पूर्व प्रखंड प्रमुख श्रीनारायण सिंह ने बताया कि बीते तीन जून को उनके पुत्र अभिषेक की शादी थी। शादी में शामिल होने उनकी चार बेटियां भी पहुंची थी। मंगलवार की रात गर्मी ज्यादा होने के कारण घर के सभी सदस्य भोजन के बाद छत पर सोने चले गये थे। रात ढाई बजे उनका पोता उनके बेटे को स्टेशन पहुंचाकर आया था। वह भी छत पर जाकर सो गया। इसके बाद चोरों ने खिड़की का ग्रिल उखाड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने उस अलमारी को तोड़ा जिसमें पुश्तैनी ज्वेलरी सहित दूसरे गहने और शादी में आई चारों बेटियों के जेवर-कैश रखे हुए थे। चोर सोना-चांदी के साथ कैस भी चोरी कर ले गये। श्रीनारायण सिंह के घर चोरी के बाद चोरों ने उनके बड़े भाई तेज नारायण सिंह के घर में भी इसी तरह खिड़की के रास्ते प्रवेश किया। वहां से भी ज्वेलरीऔर रुपये चुरा लिए। चोरों ने सिर्फ उन्हीं दो कमरों की खिड़कियां तोड़ी हैं, जिनमें ज्वेलरी से भरी अलमारी पड़ी थी।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
घरवालों के अनुसार, 40 लाख से अधिक के ज्वेलरी और 90 हजार रुपयों की चोरी हुई है। आशंका है कि जिन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है, उन्होंने पहले बकायदा रेकी कर पूरी जानकारी लेने के बाद घटना को अंजाम दिया है या फिर घर के अंदर तक पहुंच रखनेवाले किसी व्यक्ति ने चोरों को पुख्ता जानकारी उपलब्ध कराई है।एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के प्रयास में लगी है। स्पेशल पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा।