पटना। मधुबनी जिले के लदनियां पुलिस स्टेशन एरिया के एक गांव में गुरुवार को शोहदों ने रेप में असफल होने पर धारदार हथियार से 17 साल की एक किशोरी का गला रेत दिया।
घायल नाबालिग को परिजन जयनगर पीएचसी ले गये, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीड़िता की चाची ने बताया कि नाबलिग मवेशी का चारा लाने के लिए घर से थोड़ी ही दूरी पर खेत गई थी। कुछ देर बाद वह अपना गला पकड़कर दरवाजे के पास पहुंची और जमीन पर गिर गई। परिजन दौड़कर उसके पास पहुंचे तो देखा कि उसका गला कटा हुआ है। वह खून से लथपथ है। शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गये। सभी के सहयोग से उसे जयनगर अनुमंडल अस्पताल ले गये। जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया।
पीड़िता घटना को अंजाम देनेवालों को वह नहीं पहचानती थी। जयनगर थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि हॉस्पीटल से सूचना मिलने पर एसआई सर्वेश झा को बयान लेने भेजा गया था। जख्मी लड़की रेफर हो चुकी थी, उसका बयान नहीं हो पाया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ही पीड़िता की बहन की शादी होनी थी। इस घटना के बाद वैवाहिक कर्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। लदनियां थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा कोई आवेदन या टेलिफोनिक सूचना नहीं दी गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित पक्ष का बयान के लिए एक पुलिस टीम रात में डीएमसीएच भेजी गयी है।
बिहार: मधुबनी में रेप में असफल रहने पर नाबालिग लड़की का गला रेता,DMCH में एडमिट
मधुबनी जिले के लदनियां पुलिस स्टेशन एरिया के एक गांव में गुरुवार को शोहदों ने रेप में असफल होने पर धारदार हथियार से 17 साल की एक किशोरी का गला रेत दिया।
ADVERTISEMENT
//= $content; ?>