Bihar : जहनाबाद में पुलिस पर हमला: लेडी कांस्टेबल सहित आधा दर्जन जवान घायल, 3 महिलाएं अरेस्ट, पटना-गया NH-83 पर बवाल

बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर ब्लॉक के पल्या गांव में शनिवार को शराब तस्करी की सूचना पर रेड करने गई एलटीएफ टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लोगों के हमले में एक महिला पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन पुलिस जवान घायल हो गये।

Bihar : जहनाबाद में पुलिस पर हमला: लेडी कांस्टेबल सहित आधा दर्जन जवान घायल, 3 महिलाएं अरेस्ट, पटना-गया NH-83 पर बवाल
जहानाबाद में पुलिस पह हमला।

Advertisement

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर ब्लॉक के पल्या गांव में शनिवार को शराब तस्करी की सूचना पर रेड करने गई एलटीएफ टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लोगों के हमले में एक महिला पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन पुलिस जवान घायल हो गये। उपद्रवियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को आत्मरक्षा में तीन राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद उपद्रवी मौके से भागे।

यह भी पढ़ें:Dhanbad: झरिया MLA के देवर ने BCCL सर्वेयर के को फारचुनर से रौंदा, दंपती की मौत, बच्चा की हालत गंभीर

पुलिस ने मौके से शराब बनाने व बेचने के आरोप में तीन महिलाओं को अरेस्ट किया है। अरेस्टिंग के विरोध में लोगों ने पटना-गया एनएच-83 को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर मखदुमपुर पुलिस और नगरपंचायत के वार्ड सदस्य रितेश कुमार चुन्नू शर्मा पहुंचे। काफी समझाने के बाद लोग माने। आधे घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ।

लोगों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप
रोड पर आगजनी कर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप था कि एएलटीएफ टीम छह-सात गाड़ी के साथ पहुंची। घरों में घुसकर दुर्व्यवहार करने लगी। इसी बीच ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हुई। ग्रामीणों की ओर से पथराव किया गया। जबाव में पुलिस की ओर से फायरिंग की गई।

पुलिस का फायरिंग से इनकार
हालांकि, एएलटीएफ टीम के प्रभारी विनोद कुमार ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पल्ला गांव की राजकुमारी देवी 10 दिन पहले ही शराब मामले में जेल से छूट कर आई है। महिला द्वारा फिर से शराब बनाने की सूचना पर टीम उसकी अरेस्टिंग के लिए आई थी। उसे बचाने के लिए लोगों ने टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें महिला सिपाही गुड़िया कुमारी, पुलिसकर्मी राजनंदन प्रसाद समेत आधा दर्जन जवान घायल हो गये। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को कंट्रोल किया। एक्साइज सुपरिटेडेंट नित्यानंद राय ने कहा कि कोई फायरिंग नहीं की गई है। शराब कारोबारी राजकुमारी देवी को अरेस्टकर लिया गया है। टीम पर हमला करनेवालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। वार्ड पार्षद चुन्नू शर्मा ने पुलिस द्वारा फायरिंग करने की बात कही है।