Bihar : एक्स एमपी मीना सिंह ने JDU से दिया इस्तीफा, BJP का दामन थामेंगी

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा के बाद जदयू को एक और बड़ा झटका लगा है। एक्स एमपी मीना सिंह ने भी जेडीयू छोड़ दिया है। वह बीजेपी का दामन थाम सकती हैं।

Bihar : एक्स एमपी मीना सिंह ने JDU से दिया इस्तीफा, BJP का दामन थामेंगी

Advertisement

पटना। बिहार में उपेंद्र कुशवाहा के बाद जदयू को एक और बड़ा झटका लगा है। एक्स एमपी मीना सिंह ने भी जेडीयू छोड़ दिया है। वह बीजेपी का दामन थाम सकती हैं।

यह भी पढ़ें:Bihar : राजीव मिश्रा पटना के नये SSP, मानवजीत सिंह ढिल्लो बने EOU में डीआइजी

मीना सिंह पहली बार विक्रमगंज लोकसभा सीट से जदयू की टिकट पर एमपी निर्वाचित हुई थीं। इसके बाद वह आरा लोकसभा सीट से एमपी चुनी गईं। मीना सिंह एक्स एमपी अजीत सिंह की पत्नी हैं। अजीत सिंह के निधन के बाद जदयू ने मीना सिंह को विक्रमगंज उपचुनाव में कैंडिडेट बनाया था। इसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी।

सहकारिता सम्राट की बहू हैं मीना सिंह
मीना सिंह बिहार में सहकारिता सम्राट कहे जाने वाले तपेश्वर सिंह की पुत्रवधू हैं। मीना सिंह का बेटा विशाल सिंह भी राजनीति में सक्रिय हैं। हालांकि, विशाल ने अभी तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। शहाबाद इलाके में मीना सिंह के परिवार को काफी प्रभावशाली माना जाता है। इनके ससुर तपेश्वर सिंह विक्रमगंज से सांसद रह चुके हैं। इनके नाम पर प्रदेश में कई कॉलेज और स्कूल संचालित हो रहे हैं।