पटना। बिहार की राजधानी में पटना में बदमाशों ने दो थानेदारों से रंगदारी की मांग की है। रंगदारी नहीं देने पर बच्चों को किडनैप करने की धमकी भी दी गई है।
यह भी पढ़ें:Bank Hoilday: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक,देखें छुट्टियों की लिस्ट
रूपसपुर और मनेर थानेदार से मांगी रंगदारी
बदमाशों ने पटना के रूपसपुर और मनेर थानेदार से बदमाशों ने रंगदारी की डिमांड की है। रूपसपुर थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाइल पर 28 सितंबर की रात मैसेज भेजकर एक बदमाश ने पांच लाख रंगदारी मांगी। रुपये नहीं देने पर बदमाश ने बेटे का अपहरण करने की धमकी दी।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
डियर सर, हम आपके बच्चे को किडनैप करना चाहते हैं
दोनों थानेदारों से रंगदारी मांगने के लिए बदमाश ने मैसेज का सहारा लिया। मैसेज मिलने के बाद थानाध्यक्ष रामानुज राम परेशान हो उठे। मैसेज में लिखा था कि डीयर सर, मैं सूरज सुल्तानपुरिया (सुखा शाप शुटर)। सर आपके बच्चे लोग से हम मिलते हैं। हम उनको किडनैप करना चाहते हैं। आप पांच लाख रुपये लेकर अकेले गोला रोड पेट्रोल पंप के पीछे एक होटल में आ जाईए।
आरोपी सूखा को पुलिस ने दानापुर से किया अरेस्ट
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमा में सनसनी फैल गई। दानापुर एएसपी अभिनव धीमान ने बताया कि मैसेज की जांच के बाद दानापुर पुलिस स्टेशन एरिया के सुल्तानपुर निवासी सूरज कुमार उर्फ सुखा को मैसेज भेजने वाले मोबाइल के साथ अरेस्ट कर लिया गया है।एएसपी ने बताया कि यही मैसेज मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन को भी भेजा गया था। धमकी भरा मैसेज आने के बाद मनेर थानाध्यक्ष ने सनहा दर्ज कराया था। रूपसपुर थानाध्यक्ष द्वारा मामला दर्ज करते हुए इस मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई। मैसेज आने के बाद जिस मोबाइल नंबर से मैसेज आया था उसका वेरीफाई किया जाने लगा। जांच के बाद पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले बदमाश को दबोच लिया।