पटना। बिहार गवर्नमेंट के पटना स्थित सचिवालय के विश्वेश्वरैया भवन के पांचवें तल पर बुधवार को आग लग गयी। घंटो मशक्कत के बाद लगी आग पर काबू पाया गया। सीएम नीतीश कुमार, चीफ सेकरेटरी आमिर सुबहानी, डीजी फायर शोभा अहोतकर, डीएम चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी मनावजीत सिंह ढिल्लो अन्य बी मौक पर हुंच हालात का जायजा लिया।
झारखंड: माइनिंग सेक्रेटरी पूजा सिंघल व हसबैंड अभिषेक झा को ED ने किया अरेस्ट
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं

बिहार सरकार के निर्माण संबंधी विभागों के मुख्यालय विश्वेश्वरैया भवन में बुधवार की सुबह पौने आठ बजे लगी भीषण आग अगले 10 घंटों तक बेकाबू रही। आग इतना खतरनाक था कि पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य और भवन निर्माण की लगभग सभी फाइलें और कंप्यूटर जल कर खाक हो गये। बहुमंजिली इमारत विश्वेश्वरैया भवन से शाम पांच बजे तक आग की लपटें उठती रही।

सीएम नीतीश कुमार पहुंचे घटनास्थल
आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय पुलिस- फायर ब्रिगेड की टीम के साथ आसपास के जिलों से भी फोर्स की सहायती ली गयी। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सिविल डिफेंस के साथ एयरपोर्ट से खास फायर कंट्रोल इंजन (हाइड्रोलिक प्लेटफार्म ) की मदद ली गयी। सीएम नीतीश कुमार ने भी घटना स्थल का मुआयना कर अफसरों को निर्देश दिये।
सीएम आश्चर्यचकित
मौके पर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने घटना के बारे में जानकारी ली। सीएम ने कहा कि पूरी घटना के बारे में हमने जानकारी ली है। कई बार आग लगने की बात सामने आयी। सभी लोग आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।उन्होंने कहा कि इतने देर तक सरकारी भवन में आग लगे रहना थोड़ा अजीब है, इसलिए यहां आकर देखने का विचार हुआ।
पुलिस पर भड़कीं डीजी शोभा अहोतकर, एसएसपी पर उठाए सवाल, डीएम ने बताया बकवास

मौके पर पहुंची डीजी फायर शोभा अहोतकर लोकल पुलिस पर गुस्सा हो गईं। उन्होंने कहा कि इतनी बढ़ी घटना होने के बाद भी लोकल पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची डीजी फायर पटना पुलिस पर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि लोकल पुलिस को मौके पर रहना चाहिए। हमारी टीम पब्लिक को हटा रही है, आग पर भी काबू पाने में जुटी है। सारा काम हमारी टीम नहीं कर सकती। लोकल पुलिस के नहीं रहने की वजह से लोग घटनास्थल के करीब आते हैं। लॉ एंड आर्डर का समस्या होती है। पब्लिक को भी हटाने का काम भी हमलोग ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुद पब्लिक को हटा रहा हूं। क्या सीनियर एसपी को पता नहीं है कि यहां पर क्या हो रहा है। शोभा अहोतकर के इस बयान पर डीएम चंद्रशेखर ने आपत्ति जताई। उन्होंने फायर डीजी के बयान को बकवास करार देते हुए कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है।
डीजी ने एसएसपी पर उठाये सवाल
डीजी ने कहा कि जानकारी मिलते ही हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने में जुट गई है। इसके साथ ही डीजी फायर ने डीएसपी अनिरुद्ध प्रसाद को भी फटकार लगाई और कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं जानकारी के मुताबिक पटना के डीएम चंद्रशेखर ने डीजी फायर के बयान को बकवास करार दिया और कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। विश्वेश्वरैया भवन में तीसरे तल्ले से लगी आग धीरे-धीरे छठे तले तक पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए 16 टीमों को लगाया गया है। विश्वेश्वरैया भवन में ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, योजना विभाग और उद्योग विभाग जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यालय हैं।