सासाराम। जिले के दिनारा ब्लॉक के भानस ओपी एरिया के कटियारा गांव में सोमवार की रात तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो लोग जख्मी हो गये। एक की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी है।
मृतक अनिल पासवान दावत पुलिस स्टेशन एरिया के बड़की परासिया गांव निवासी राम पति पासवान का पुत्र का बताया जाता है।जख्मी भीम पासवान भानस ओपी एरिया के रूपी निवासी है।घटना की सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष उपेन्द्र नारायण यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच छानबीन की। पुलिस ने मामले में चार लोगों को अरेस्ट कर लिया है।
बताया जाता है तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग में दो लोगों को गोली लगते ही अफरातफरी मच गयी। लोग भागने लगे। आन-फानन में जख्मी दोनों को इलाज के लिए हॉस्पीटल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान एक की मौत हो गयी। घटना से गांव में मातम है। समारोह में शामिल अधिकांश लोग अंडरग्राउंड हो गये हैं।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा