Advertisement
  • वीडियो वायरल करने और उसे बर्बाद करने की धमकी 
  • पीडि़ता से कई बार छेड़खानी और जबरदस्ती 

पटना। एथलेटिक्स कोटे से बिहार पुलिस में सलेक्ट हुई एक महिला सब इंस्पेक्टर ने बीएमपी के हवलदार राकेश कुमार सिंह के खिलाफ महिला पुलिस स्टेशन में  रेप की एफआइआर दर्ज करायी है। केस में  पाक्सो एक्ट, रेप सहित अन्य संगीन सेक्शन लगा है। 
हवलदार और उसका साथ देने वाले कांस्टेबल भी नेम्ड
महिला सब इंस्पेक्टर ने हवलदार पर मानसिक उत्पीडऩ और यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एडीजी सीआइडी (कमजोर वर्ग) को  इस मामले की शिकायत की थी। इसके बाद महिला पुलिस स्टेशन केस दर्ज हुआ है।महिला थानेदार अंचला कुमारी ने बताया कि पीडि़ता के आवेदन पर हवलदार और उसका साथ देने वाले कांस्टेबल कुणाल पर भी केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का बयान रिकार्ड किया गया है। 

ADVERTISEMENT

महिला एसआइ बिहार पुलिस में एथलेटिक टीम की प्लेयर है। वह वर्ष 2006 में ही प्रैक्टिस शुरू किया। वर्ष 2011 में खेल के प्रैक्टिस के लिए एक महिला इंस्पेक्टर के पास जाती थी। लेकिन, उनके पास समय नहीं रहता था। दो महीने के बाद होने वाली जूनियर नेशनल चैंपियनशीप के प्रैक्टिस लिए उन्होंने हवलदार राकेश कुमार सिंह के पास भेज दिया।

दस साल से कर रहा था ब्लैकमेल

हवलदार पटना में 2011 में बीएमपी में प्रैक्टिस के दौरान उसे परेशान करने लगा। अक्टूबर 2012 में उसे धोखे से अपने घर बुलाकर रेप किया। वीडियो भी बना लिया। फिर वह जहां जाती थी, उसके पीछे जाता था। वीडियो वायरल करने और उसे बर्बाद करने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने कई बार छेड़खानी और जबरदस्ती की। कांस्टेबल कुणाल भी हवलदार का साथ दे रहा था।