पटना। सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार में सोमवार को सुनवाई के दौरान फरियादी ने घूसखोरी की कंपलेन की। एक फरियादी ने कहा कि मेरे बेटा-बेटी की नदी में डुबने से मौत हो गाई। जब हमने मुआवजे के लिए आवेदन किया, तो अफसर एक लाख रुपये घूस मांग रहे हैं। सीएम ने कहा कि तुरंत नाम और डीटेल बताइए ,अफसर पर एक्शन लिया जायेगा। उस पर FIR दर्ज की जायेगी।
राजकिशोर महतो की पुत्रवधू विनीता सिंह धनबाद की जनता के लिए दान करेगी 23 एकड़ जमीन
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
छात्रा को नहीं मिली प्रोत्साहन राशि
भागलपुर से आई एक लड़की ने CM नीतीश कुमार से कंपलेन किया कि 2016 में फस्ट डिवीजन से मैट्रिक पास किया था। लगातार विभाग में चक्कर काटने के बावजूद प्रोत्साहन राशि नहीं मिल रही है। जब अफसरों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि तुम्हारा पैसा सृजन घोटाले में चला गया। पहले CM ने तो 2016 के मामले को सुनकर आश्चर्य व्यक्त किया, जब छात्रा ने कहा कि पैसे के सृजन घोटाले में जाने की बात कही जा रही है तो CM असमंजस में पड़ गए। हालांकि, CM ने तुरंत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फोन करके इस मामले को देखने को कहा।
पटना: रामविलास की पहली बरसी पर पासवान फैमिली हुआ एकजुट,चिराग ने पैर छूकर चाचा पारस का किया स्वागत
सीएम नीतीश कुमार ने जनता दरबार में आपदा प्रबंधन, शिक्षा विभाग और समाजिक कल्याण विभाग की समस्याओं को सुना।
पीएम के जन्मदिन पर वैक्सीनेशन का महाअभियान
जनता दरबार के बाद मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि सभी लोग कोरोना से सतर्क रहें और सावधानियां बरतें। सरकार कोरोना की तीसरी लहर से बचाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया जायेगा। बिहार में इसको लेकर तैयारी पूरी है।
धनबाद: प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी में बोले मोहन भागवत -ठोस जनसंख्या नियंत्रण कानून बने, जो हर किसी को हो मान्य
वायरल फीवर को ले सरकार अलर्ट, कोई कमी नहीं
सीएम ने बिहार में फैले वायरल फीवर पर कहा कि सरकार अलर्ट है। कोरोना को लेकर सरकार तो अपनी तैयारी पहले से कर ही रही है, लेकिन जब बच्चोंम को हो रही दूसरी बीमारी की बात समाने आई तो उसपर भी नजर रखी जा रही है। हॉस्पीटल में डॉक्टर्स, बेड व दवाओं की कोई कमी नहीं है।
बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग पर CM बोले- ये फालतू बात है
बख्तियार खिलजी के नाम पर बसे बख्तियारपुर का नाम बदले जाने की मांग को सीएम नीतीश कुमार ने खारिज कर दिया है। उन्होंमने इस मांग को फालतू करार दिया है। उल्लेखनीय है कि बीजेपी एमएलए हरिभूषण ठाकुर बचौल ने सीएम नीतीश कुमार से बख्तियापुर का नाम बदल कर नीतीश नगर करने की मांग की थी। नीतीश कुमार ने कहा कि यह बेकार की मांग है। उनका जन्म बख्तियारपुर में हीं हुआ है। उन्होंाने इसका नाम बदले जाने से इनकार किया।