Advertisement

पटना। बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन एरिया के अशोकपुरी कालोनी में आइपीएस अफसर के घर में लाखों की चोरी हो गयी है। घर घुसे तीन चोरों ने आलमारी का लाकर तोड़ लगभग 10 लाख की ज्वेलरी और पांच लाख कैश उड़ा ले गये हैं। 2013 बैच के आइपीएस सूरज कुमार वर्मा मध्य प्रदेश के नीमच एसपी हैं। सूरज की वाइफ भी मध्य प्रदेश में ही आइपीएस अफसर हैं।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Patna: अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, टीम के सामने दुकानदार ने खुद को आग लगाई

घटना की सूचना मिलते ही राजीव नगर पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सीसीटीवीफुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है। चोरी घटना मंगलवार तड़के लगभग तीन से चार बजे के बीच की है। एसपी के पिता नागेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे के पास गए हुए थे। आवास की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में उनकी बेटी और वाइफ राजेश्वरी प्रसाद सिन्हा सो रही थीं।
सुबह जब वाइफ की नींद खुली तो बाहर से दरवाजा बंद था। इस पर मां-बेटी ने ड्राइवर को फोन कर इसकी सूचना दी। ड्राइवर वहां पहुंचा तो देखा कि बाहर से गेट बंद है।इसके बाद ड्राइवर ने चहारदीवारी फांदकर कैंपस में प्रवेश कर दरवाजा खोला। पुलिस का अंदाजा है कि तीनों चोर छत के रास्ते घर में घुस गये। जिस कमरे में मां-बेटी सो रही थीं उसे बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद ग्राउंड फ्लोर के कमरे में ताला तोड़कर अंदर घुस गए। देखा गया कि बंद कमरे की कुंडी को तोड़ा गया है। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे ज्वेलरी और रुपये गायब थे। परिजन की मानें तो ज्वेलरी 40 साल पुराने थे।

बेली रोड से खाजपुरा तक पैदल गये चोर
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्घ दिखे हैं, जो पैदल ही आए थे। चोरी के बाद तीनों पैदल ही बेली रोड होते हुए खाजपुरा तक जाते हुए देखे गये। फुटेज के आधार पर पुलिस आसपास के इलाके में दबिश दे रही है। यह भी पता कर रही है कि हाल के दिनों में जेल से कितने शातिर बाहर आये हैं।