पटना। चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने अपनी पॉलिटिकल पार्टी की लॉन्चिंग की डेट का ऐलान कर दिया है। महात्मा गांधी की जयंती यानी दो अक्तूबर को वह अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे।
यह भी पढ़ें:NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में धनबाद के झरिया से CBI ने बंटी शर्मा को किया अरेस्ट
प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह वर्ष 2025 में होनेवाले बिहार विधानसभा चुनावों में सभी 243 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि उससे पहले वह 21 नेताओं की एक कमेटी गठित करेंगे जो पार्टी के इन मामलों को देखेगी।प्रशांत किशोर ने दो वर्ष पहले दो अक्तूबर, 2022 को गांधी जयंती के मौके पर ही पश्चिम चंपारण से जन सुराज यात्रा कीशुरुआत की थी। पिछले दो साल में किशोर राज्यभर में 5000 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा कर चुके हैं। वह अपनी जनसभाओं में लोगों को जाति के कुचक्र से ऊपर उठकर एमएलए-एमपी चुनने की अपील करते रहे हैं।
ब्राह्मण समुदाय से ताल्लुक रखने वाले प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह आगामी विधान सभा चुनावों में महागठबंधन और एनडीए के खिलाफ अपने बुते उतरेंगे। उन्होंने न्हों कहा कि वह 75 सीटों पर मुस्लिम कैंडिडेट खड़ा करेंगे। किशोर अपनी सभाओं में कहते रहे हैं कि बिहार के मुसलमान डर कर वोट करते रहे हैं। इसके अलावा उनका कोई नेता नहीं है। पीके दलितों पर भी बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं। राज्य की आबादी में दलितों और मुसलमानों की कुल हिस्सेदारी 37 परसेंट है। इसलिए वह बड़ी संख्या में दलितों को भी चुनाव में उतारने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
प्रशांत किशोर की राजनीतिक शुरुआत नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से हुई है। 2015 के विधान सभा चुनावों में जीत के बाद नीतीश ने उन्हें अपनी पार्टी में नंबर दो की हैसियत दी थी। लेकिन जल्द ही दोनों के रास्ते अलग हो गए। अब प्रशांत किशोर नीतीश के दलित और मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी का प्लान बना रहे हैं। उनकी इस रणनीति से लालू यादव की आरजेडी के वोट बैंक में भी सेंधमारी का प्लान है। हालांकि, उन्हें बीजेपी की बी टीम कहा जा रहा है लेकिन पीके ने साफ किया है कि वह सभी 243 सीटों पर कैंडिडेट उतार कर बीजेपी को भी सबक सिखायेंगे।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा