Bihar: भोजपुर रेड करने गई एक्साइज  की टीम पर शराब तस्करों का हमला, 11 घायल

बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत घाघा गांव के अनुसूचित जाति टोले में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर रेड करने गई एक्साइंज डिपार्टमेंट की पुलिस टीम पर अवैध शराब तस्करों ने हमला कर दिया। इसमें 11 पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। तस्करों ने आबकारी विभाग की चार गाड़ियों को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया है।

Bihar: भोजपुर रेड करने गई एक्साइज  की टीम पर शराब तस्करों का हमला, 11 घायल

Advertisement

आरा। बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत घाघा गांव के अनुसूचित जाति टोले में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर रेड करने गई एक्साइंज डिपार्टमेंट की पुलिस टीम पर अवैध शराब तस्करों ने हमला कर दिया। इसमें 11 पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। तस्करों ने आबकारी विभाग की चार गाड़ियों को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया है।
हमला कर पकड़े गये धंधेबाजों को कस्टडी से छुड़ाया
घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया। एक महीने के अंदर हमले की दूसरी घटना है। इंस्पेक्टर सूर्य भूषण के बयान पर दर्ज करायी गयी FIR में 15 लोगों को नामजद एवं अज्ञात को आरोपित किया गया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। रेड करने गयी पुलिस की टीम पर महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों ने भी ईंट-पत्थर से हमला किया। उत्पाद विभाग की टीम पर हमला होने से अफरा-तफरी मच गई। झड़प का फायदा उठाते हुए तस्करों के सहयोगियों ने पुलिस के कब्जे से जब्त किये गये अवैध देसी शराब के साथ-साथ अरेस्ट किये गये अवैध शराब के धंधे में संलिप्त चार लोगों को भी छुड़ाकर भाग निकले। आनन-फानन में पूरी आबकारी टीम को मौके से उल्टे पांव भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।  हमले में 11 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस संबंध में जगदीशपुर थानाध्यक्ष विलास पासवान ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तस्करों और उपद्रव करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर रेड की जा रही है।
तीन एसआइ और इंस्पेक्टर को भी आई चोटें
हमले में सब इंस्पेक्टर राहुल दुबे, अजीत कुमार, मनीष कुमार, मदनलाल यादव, राम जी चौधरी, जयराम प्रसाद, जितेंद्र कुमार, रानी कुमारी, इंस्पेक्टर चौधरी सूर्य भूषण, एसआइ पूजा कुमारी, बिमलेश कुमार को चोटें आई हैं। घायलों में शामिल मदनलाल यादव और रामजी चौधरी भी दारोगा हैं। जगदीशपुर अस्पताल में इलाज कराया गया है।
पहले भी पुलिस पर हुआ था हमला
धनगाई पुलिस स्टेशन एरिया के बोधा टोला गांव में तीन जनवरी 2023 की रात अवैध शराब के अड्डे पर रेडकरने गई पुलिस टीम पर भी ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया था। इसमें एएसआई सहित छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गये थे। पुलिस की बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे लेकर पुलिस ने 30 नामजद और सौ अज्ञात पर FIR की गयी है। हमले में अभी तक तीन की गिरफ्तारी हुई है।