Advertisement

पटना। बिहार में एक किसान के बेटे की एक रात में किस्मत बदल गयी है। ड्रीम-11 फैंटेसी गेम में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे पांच करोड़ रुपये जीत लिए है। मोतिहारी जिले से आया है जहां कोटवा ब्लॉक के मच्छरगावां गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी जादू लाल प्रसाद के बेटे नीतीश कुमार ने ड्रीम-11 फैंटेसी गेम में पूरे पांच करोड़ रुपये जीत लिये हैं। 
यह भी पढ़ें:Jharkhand : जिलों में नव पदस्थापित डीसी, एसपी ने की CM हेमंत सोरेन से मुलाकात
नीतीश के पिता ने बताया कि यह जीत उनके लिए एक सपने के पूरे होने जैसी है।उन्होंने बताया कि उनके बेटे लंबे समय से Dream11 पर टीम बनाते आ रहे थे। लेकिन, इस बार किस्मत ने उनका साथ दिया और मेहनत रंग लाई। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गांव को गर्व महसूस हो रहा है। वहीं, अब नीतीश आने वाले दिनों में इस राशि से अपने परिवार की स्थिति सुधारने और समाज सेवा की योजनाएं बनाने की बात भी कर रहे हैं।
Dream11 के माध्यम से मिली इस जीत ने नीतीश को एक ही रात में स्टार बना दिया है। नीतीश कुमार के पिता जादू लाल साहु काफी गरीब परिवार से आते हैं और खेती-बाड़ी कर अपना जीवन बसर करते हैं। लेकिन, नीतीश कुमार की शुरू से ही क्रिकेट में दिलचस्पी थी और दोस्तों की प्रेरणा लेने के बाद उसने भी Dream11 पर अपना अकाउंट बनाया। लगातार आईपीएल, चैंपियंस ट्रॉफी सहित विभिन्न क्रिकेट आयोजनों में वह Dream11 पर अपनी टीम बनाते रहे। लेकिन, इस बार पंजाब और मुंबई के बीच हुए मैच ने नीतीश कुमार को रातों-रात करोड़पति बन गया। रातों रात उसकी किस्मत बदल गई। नीतीश कुमार के पांच करोड़ रुपये जीतने के बाद वो जिले में चर्चा का विषय बन गया है। उसके गांव में जश्न का माहौल है। घर में मिठाईयां बंट रही है। 
उल्लेखनीय है कि जोखिम से भरे खेल ड्रीम-11 ने कई लोगों को कंगाल किया तो कई लोगों की किस्मत रातों रात बदल दी। जिन लोगों की किस्मत बदली उसमें कई लोगों गरीब परिवार से आते है और इस गेम ने उन्हे एक रात में अमीर बना दिया।

ADVERTISEMENT