पटना। बिहार की राजधानी पटना एसकेपुरी पुलिस स्टेशन के पांच-छह पुलिसकर्मियों ने पंत भवन के पास चाय की दुकान पर नाबालिग लड़के के ऊपर कथित तौर पर उबलता हुआ दूध फेंक दिया। पुलिसकर्मियों ने नाबालिग लड़के के चाचा रमेश राय को भी बुरी तरह पीट दिया। लड़के का पैर जल गया है। पुलिसकर्मियों ने चाय की दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। नाबालिग की गलती बस इतना था कि उसने पुलिसकर्मियों को फ्री में चाय देने से मना कर दिया था।
दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मौके पर लोगों को जमा होते देख सभी पुलिसकर्मी मौके से भाग निकले। इस घटना से आक्रोशित लोगों का हुजूम पुलिस स्टेशन भीड़ पहुंची। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।घटना के बाद डीएसपी (सचिवालय) ने दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा कि डीएसपी (सचिवालय) को मामले की जांच करने और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। वहीं एसकेपुरी पुलिस स्टेशन के ओसी एस के सिंह ने ऐसी किसी घटना पुलिसकर्मियों की संलिप्तता से इनकार किया है।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
एसएसपी ने मांगी डीएसपी से रिपोर्ट
नाबालिग लड़के ने बताया कि सोमवार रात साढ़े दस बजे एसके पुरी पुलिस स्टेशन के पांच-छह पुलिसकर्मी चाय की दुकान पर आये। उन्होंने चाय और पान गुटखा मंगवाया। जब मैंने पैसे मांगे तो वे लोग नाराज हो गये मुझ पर उबलता हुआ दूध फेंक दिया। जब मेरे चाचा रमेश राय मुझे बचाने के लिए आगे आये तो पुलिसकर्मियों उनके साथ भी मारपीट की। पुलिसकर्मी पहले भी मेरे दुकान पर आ चुके हैं।