Bihar: पांच किलो सोना पहनते हैं प्रेम सिंह, सोने की बुलेट से घूमते हैं बिहार के गोल्डमैन 

भजोपुर जिला निवासी प्रेम सिंह बिहार के गोल्डमैन के नाम से मशहूर हैं। प्रेम सिंह शरीर पर पांच करोड़ के सेने की ज्वेलरी पहनते हैं। वह सोने की बुलेट से घूमते हैं। 

Bihar: पांच किलो सोना पहनते हैं प्रेम सिंह, सोने की बुलेट से घूमते हैं बिहार के गोल्डमैन 
बिहार के गोल्डमैन प्रेम सिंह।

Advertisement

पटना (एएनआई)। भजोपुर जिला निवासी प्रेम सिंह बिहार के गोल्डमैन के नाम से मशहूर हैं। प्रेम सिंह शरीर पर पांच करोड़ के सेने की ज्वेलरी पहनते हैं। वह सोने की बुलेट से घूमते हैं। 
यह भी पढ़ें:Jharkhand: विधानसभा चुनाव में बीजेपी का हो जोयगा सफाया: हेमंत सोरेन

बिहार के गोल्डमैन प्रेम सिंह शरीर पर पांच करोड़ के सोने की ज्वेलरी पहन सोने की बुलेट से पटना की सड़कों पर फर्राटा भरते दिखते हैं। प्रेम का सपना है कि उनकी हर चीज सोने की हो। वो देश के पहले गोल्डमैन बनना चाहते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में प्रेम सिंह ने कहा कि पूरे देश और बिहार के लोग मुझे गोल्डमैन बोलते हैं। पांच किलो 400 ग्राम गोल्ड पहनकर चलता हूं।

पांच किलो 400 ग्राम गोल्ड पहन चलने पर डर नहीं लगने के सवाल पर प्रेम सिंह ने कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होती। माननीय नीतीश कुमार की सरकार है। सुशासन का राज है। इसलिए डर नहीं लगता है। 14 करोड़ मातायें बहनें, बंधु प्यार देते हैं। इसलिए डर नहीं लगता है। डीजीपी और एसएसपी का ध्यान रहता है। जब इतना प्यार मिले तो डरने की क्या बात है। बदलते बिहार हैं हम, सुशासन के अखबार हैं हम। विकास के प्रचार हैं हम। जो माननीय नीतीश कुमार बिहार के लिए किए हैं, उसका शुक्रगुजार हैं हम।

बातचीत के दौरान प्रेम सिंह ने कहा कि उन्हें देश का गोल्डमैन बनना है। ईमानदारी की कमाई होती रहेगी। हर चीज मेरी गोल्ड की होगी। यही हनुमान जी से प्रार्थना है। उन्होंने बताया कि जिस बुलेट से वो चलते हैं, उसमें 150 से 200 ग्राम सोना लगा है। जिसकी कीमत लगभग 12 से 14 लाख है। यह बैंगलुरू से बनकर आयी है।
आरा रहनेवाले हैं प्रेम सिंह
प्रेम सिंह आरा के बिहिया पुलिस स्टेशन एरिया के बासोपुर गांव के रहने वाले हैं। गांव में खेतीबारी और शहर में ठेकेदारी की कमाई उनकी आय का स्रोत है। प्रेम सिंह कहते हैं कि सोना का शौक बहुत पहले लग गया था। कई गोल्ड मैन की कहानी पढ़कर उनके मन में बिहार का गोल्ड मैन बनने की ललक जाग गई। तारीख या उम्र याद नहीं लेकिन एक बार जब शरीर पर सोना चढ़ना शुरू हुआ तो बस गिनती और वजन बढ़ता रहा। प्रेम सिंह जब वो सड़क पर निकलते हैं तो उनके साथ सेल्फी लेनेवालों की भीड़ लग जाती है। कई राजनेताओं के साथ भी प्रेम सिंह का  फोटो हैं। राजनीति में दिलचस्पी के सवाल पर कहते हैं कि उनका पार्टियों की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन सब लोग उनको प्यार करते हैं।