पटना। आरजेडी के दिवंगत लीडर एक्स एमपी शहाबुद्दीनn) के गढ़ कहे जाने वाले सिवान की राजनीतिक समीकरण बदल रही हैं। शहाबुद्दीन की मौत के बाद अब जिले में अन्य नेता भी सक्रिय हो रहे हैं। आरजेडी राज्यसभा नहीं भेजे जाने को लेकर हिना शहाब की लालू और तेजस्वी से नाराजगी सार्वजनिक है।
यह भी पढ़ें:पिता का हुआ एक्सिडेंट, डिलिवरी बॉय बन गया सात साल का बच्चा, रात 11 बजे तक चलाता है साइकिल,video viral
और भी पढ़ें
- चतरा सांसद कालीचरण सिंह अस्वस्थ, हाल जानने पहुंचे धनबाद MP ढुल्लू महतो
- वासेपुर में फ्री हेल्थ कैंप, 48 लोगों में मिला मोतियाबिंद; मुफ्त होगा ऑपरेशन
- धनबाद में RSS का शरद पूर्णिमा उत्सव, खीर भोज में शामिल हुए विधायक राज सिन्हा
- झरिया में ‘डांडिया फिएस्टा’ की धूम, महिलाओं ने डांडिया-धुनुची से बांधा समां
अब सीवान के रईस खान अब आरजेडी के करीब दिख रहे हैं। एमएलसी चुनाव में दावेदारी ठोक चुके रईस खान ने आरजेडी सुप्रीमो के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से मुलाकात की है। इसके बाद सीवान में सियासी अटकलों का दौर तेज हो गया है।रईस खान को सिवान और आसपास के इलाकों में खान ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है। उन्होंने लालू यादव के बड़े बेटे और हसनपुर से एमएलए तेज प्रताप यादव से मुलाकात की है। इस दौरान तेज प्रताप के मामा प्रभुनाथ भी मौजूद रहे। बताया जाता है कि मुलाकात की फोटो रईस खान के समर्थकों ने जारी की है। इस मुलाकात के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या रईस खान लालू यादव की पार्टी का दामन थामेंगे?
राज्यसभा में टिकट नहीं मिलने से हिना शहाब जता चुकीं हैं नाराजगी
शहाबुद्दीन की मौत के बाद यह कयास लगाये जा रहे थे कि आरजेडी उनकी वाइफ हिना शहाब को राज्यसभा भेज सकती है। पार्टी का उम्मीदवार बनाने को लेकर पटना में राज्यसभा चुनाव से पहले हिना शहाब के समर्थकों ने पोस्टरबाजी की थी। लेकिन पार्टी की और से इस पर नोटिस नहीं लिया गया। लिहाजा, सिवान में शहाबुद्दीन समर्थकों ने नारेबाजी की थी। हिना शहाब ने भी राज्यसभा नहीं भेजे जाने के बाद अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि, वो फिलहाल किसी पार्टी में नहीं हैं।
एमएलसी चुनाव लड़ चुके हैं रईस
रईस खान सिवान से निर्दलीय एमएलसी का चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन उन्होंने सफलता नहीं मिली। शहाबुद्दीन की मौत के बाद रईस खान की नजर लोकसभा सीट पर है। वो कह भी चुके हैं कि लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में लालू परिवार से उनकी नजदीकी को लेकर सियासी जानकार कई मायने निकाल रहे हैं। हिना शहाब की नाराजगी, सिवान में लालू परिवार के खिलाफ हो चुकी नारेबाजी के बीच रईस खान पार्टी के लिए आने वाले दिनों में मुफिद साबित हो सकते हैं। अब देखना वाली बात यह होगी कि क्या शहाबुद्दीन के गढ़ में आरजेडी का नया विकल्प खोजने की बात में कितना दम है।