पटना। गुजरात में एक स्पेशल ऑपरेशन के लिए जा रही बिहार एसटीएफ टीम की स्कॉर्पियो मध्य प्रदेश के रतलाम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस दो दुर्घटना में एसटीएफ के पुलिस अवर निरीक्षक मुकुंद मुरारी और जूनियर कमांडेंट विकास कुमार की मौत हो गयी है। हादसे जूनियर कमांडेंट जीवधारी कुमार गंभीर रूप से घायल हैं।
यह भी पढ़े:Dhanbad : धनबाद के 54 वें DC के रूप में आदित्य रंजन ने संभाला पदभार
और भी पढ़ें
- करवा चौथ पर क्या खरीदना है शुभ? बिछिया, चांदी के सिक्के से छलनी तक की लिस्ट
- धनबाद: BCCL में कोयला चोरी पर CISF का एक्शन, सीवी एरिया के AC व इंस्पेक्टर बदले
- धनबाद के रियाज कुरैशी की ‘द डार्क लाइट’ का मुंबई में प्रमोशन, महेश भट्ट ने सराहा
- Dhanbad: बारामुड़ी खटाल नहीं हटेगा! सांसद ढुल्लू महतो की प्रशासन को चेतावनी
बिहार एसटीएफ की टीम स्पेशल ऑपरेशन के लिए गुजरात जा रही थी। इस दौरान बुधवार की सुबह 10 बजे रास्ते में मध्य प्रदेश के रतलाम के पास एसटीएफ की स्कॉर्पियो पलट गयी। सड़क दुर्घटना में एसटीएफ के पुलिस अवर निरीक्षक मुकुंद मुरारी और जूनियर कमांडेंट विकास कुमार की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य जूनियर कमांडेंट जीवधारी कुमार समेत चार घायल हैं। घायल जवानों को तत्काल रतलाम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार, कॉन्स्टेबल जीवधारी कुमार, मिथिलेश पासवान और रंजन कुमार शामिल हैं। एक घायल को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
रतलाम SP अमित कुमार ने मीडिया को बताया कि वाहन में सवार सभी जवान बिहार STF के हैं और गुजरात के लिए रवाना हुए थे। उनकी तैनाती किसी अहम ऑपरेशन में की गयी थी।यात्रा के दौरान रतलाम के पास हाई स्पीड के कारण वाहन अनकंट्रोल होकर पलट गया। घायलों का इलाज इनका इलाज इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हो रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मुख्यालय ने बिहार एसटीएफ के तीन डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों को इंदौर भेजा है।