पटना। सीनीयर आइपीएस अधिकारी संजीव कुमार सिंघल को बिहार का नया डीजीपी बनाया गया है। गुप्तेश्वर पांडेय के डीजीपी पोस्ट से वीआरएस लेने के बाद सिंघल बिहार का प्रभारी डीजीपी बनाया गया था। अब गवनर्मेंट ने संजीव कुमार सिंघल की परमामेंट डीजीपी के रुप में पोस्टिंग कर दी है। होम डिपार्टमेंट ने शनिवार को इससे संबंधित नोटिफइकेशन जारी कर दी है।
1988 बैच के आइपीएस अफसर एसके सिंघल अभी तक वह बिहार के डीजीपी पद पर अतिरिक्त प्रभार में थे। वे होमगार्ड के डीजी थे। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस लेने के बाद एसके सिंघल को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
होम डिपार्टमेंट ने 22 सितंबर को उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की नोटिफिकेशन जारी की थी। गवर्नमेंट लेवल पर डीजीपी के लिए तीन नाम पर चर्चा चल रही थी। अंतत: में यह तय हुआ कि एसके सिंघल ही डीजीपी के रूप में काम करते रहेंगे।