पटना। सिवान के बाहुबली व दिवंगत एक्स एमपी मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब दूल्हा बनने जा रहे हैं।ओसामा के सिर पर 13 अक्टूबर को सेहरा सजेगा। ओसमा की होने वाली बेगम पेशे से डाक्टर हैं। मो. शहाबुद्दीन की बड़ी बेटी हेरा सहाब की निकाह 16 अक्टूबर है। इसी दिन ओसामा का वलीमा भी होगा। हेरा सहाब के शौहर भी डॉक्टर हैं।
आयशा ने एएमयू से की है मेडिकल की पढ़ाई
सिवान के ही जीरादेई के चांद पाली में ओसामा की दुल्हन डाक्टर आयशा का घर है। वे दिवंगत एमपी के रिश्तेदार आफताब आलम की पुत्री हैं। आफताब आलम दुबई के एक बैंक में मैनेजर हैं। डॉ. आयशा ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। बताया जाता है कि शहाबुद्दीन ने ही बहू के रूप में डा. आयशा को पसंद किया था। पिता की पसंद की लड़की से ही ओसामा शहाब का निकाह हो रहा है।
और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली
शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब का निकाह भी एक माह पूर्व तय हुआ। उनके होने वाले शौहर डाक्टर शादमान ने भी एमबीबीएस की पढाई की है। वे मोतिहारी के प्रतिष्ठित किसान सैयद इफ्तखार खान के वे पुत्र हैं। संयोग है कि दोनों भाई-बहन के होने वाले लाइफ पार्टनर भी डॉक्टर हैं।
दोनों की शादी में खास मेहमान ही होंगे शामिल
दिवंगत बाहुबली एमपी के इकलौते पुत्र की शादी का जश्न कैसा होगा, इसका सभी को इंतजार है। बताया जाता है कि इसमें खास लोग ही आमंत्रित किये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले एक मई शहाबुद्दीन का इंतकाल दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में हो गया था। बाद में उनकी दिवंगत एमपी की पत्नी हीना शराब की तबीयत भी खराब हो गई थी।