सहरसा एसपी लिपि सिंह से जवाब-तलब
पटना। एक्स एमपी व बाहुबली आनंद मोहन का पेशी के लिए पटना आने के बाद जेल लौटने की बजाय अपने निजी आवास पर फैमिली और समर्थकों के साथ बैठक करने के मामले में कार्रवाईआ शुरु हो गयी है। इस मामले में पुलिस हेडक्वार्टर के एडीजी जीएस गंगवार ने सहरसा की एसपी लिपि सिंह से रिपोर्ट तलब किया। इसके बाद लिपि सिंह ने आनंद मोहन को पेशी में लेकर जाने वाले छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
झारखंड: रांची में तिरंगा झंडा ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आने से तीन भाई-बहनों की मौत
घर में वाइफ- बेटे व समर्थकों के साथ की बैठक
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
महागठबंधन की सरकार आते ही गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक्स एमपी आनंद मोहन का रूतबा पटना में देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आनंद मोहन अपनी वाइफ लवली आनंद, राजद विधायक व बेटे चेतन आनंद और समर्थकों के साथ बैठक करते दिखे। उन्हें सहरसा से किसी मामले में पेशी के लिए पटना लाया गया था। लेकिन वापस जेल जाने की बजाय वो अपने पाटलीपुत्रा स्थित निजी आवास पहुंच गए। यहां उन्होंने अपने समर्थकों से मुलाकात की। यहीं नहीं आनंद मोहन अपने लाव लश्कर के साथ दारोगा राय पथ स्थित विधायक कालोनी भी गये। वहां एमएलए से मिलने के बाद वे कौटिल्य नगर चले गए।
'दोषियों पर होगी कार्रवाई'
पेशी के लिए सहरसा से पटना आए आनंद मोहन के निजी आवास पर बैठक और पटना में घूमने का वीडियो तेजी से वायरल होने व मीडिया में खबरें आने के बाद के एडीजी ने जांच के आदेश दिये हैं। सहरसा की एसपी लिपि सिंह से रिपोर्ट तलब की गयी है। एडीजी संतोष जीएस गंगवार ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाये जायेंगे उनपर कार्रवाई की जायेगी।