Advertisement
  • नजदीक आकर आकर सिर में दागी गोली

गया। बिहार में गया जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या-7 के फूट ओवर ब्रीज के पास गुरुवार की देर शाम औरंगाबाद के टीचर नरेंद्र कुमार (45) को गोली मारकर मर्डर कर दी गई। फायरिंगकी आवाज सुनकर रेल पुलिस स्टेशन पुलिस मौके पर पहुंची व छानबीन की।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Manish Kashyap Bihar: यूट्यूबर मनीष कश्यप को बड़ी राहत, मिली बेल, मदुरई कोर्ट ने NSA को किया रद्द

नजदीक से सिर मारी गयी गोली

टीचर को गोली मारने के बाद घटनास्थल से बदमाश फरार हो गया। घटना की सूचना देते हुए टाउन डीएसपी पीएन साहू ने बताया कि मृतक की पहचान डेल्हा थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध कालोनी मोहल्ला निवासीनरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। नरेंद्र औरंगाबाद में एक सरकारी स्कूल में टीचर थे। डीएसपी ने बताया कि उन्हें नजदीक से सिर में गोली मारा गया है। उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई है। पुलिस की सूचना पर पीड़ित परिवार भी गया जंक्शन पर जीआरपी पहुंचे। पंचनामा के बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल भेजा गया।

बताया जाता है कि टीचर सासाराम-धनबाद इंटरसिटी से गया जंक्शन पर उतरा था। गया जंक्शन पर उतरकर फूटओवर ब्रीज से डेल्हा की ओर प्लेटफार्म संख्या-7 पर पहुंचा। इसी दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डेल्हा पुलिस स्टेशन की पुलिस बॉडीको लेकर गौतम बुद्ध कालोनी उनके आवास पर पहुंची है। नरेंद्र वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता थे। हाल हीं में नगर निगम का वार्ड पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।