Advertisement

पटना। बिहार के बड़े ज्वेलरी बिजनसमैन फैमिली से जुड़े एडवोकेट डा. हरिजी गुप्ताु की मर्डर कर दी गई है। आरा टाउन से उनका गुरुवार की शाम किडनैप कर लिया गया था। उनके किडनैप में प्रयुक्त कार को पुलिस ने बक्सर से बरामद ज्वेलरी शॉप हैं। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:झारखंड कैडर के IPS को पसंद है सेंट्ल डेपुटेशन, कई अफसर नहीं रहना चाहते स्टेट में
शाहपुर पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत आरा-बक्सर निर्माणाधीन फोरलेन स्थित रानीसागर-कनैली गांव के समीप से बिजनमसैन पिता डा. हरिजी गुप्ता् का बॉडी मिला है। पुल के नीचे पत्थर से ढककर बॉडी को छिपाया गया था। शाहाबाद डीआइजी क्षत्रनील सिंह भी आरा पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन की है।
कई मार्केट काम्पालेक्स के मालिक 
डा. हरिजी गुप्ताु को भोजपुर जिले के आरा टाउन एरिया के आरा-पटना बाइपास से सटे बलुआही स्थित मार्केट कांप्लेक्स के समीप से किडनैप किया गया था। इस काम्प्लेक्स के मालिक वे ही हैं। उनके कई व्याकवसायिक प्रतिष्ठािन हैं। आरा-पटना बड़े ज्वेलरी बिजनसमैन उदय प्रकाश गुप्ता के एडवोकेट पिता डा. हरिजी गुप्ता के साथ अनहोनी की आशंका को लेकर परिजन पहले ही सशंकित थे। 

भोजपुर से यूपी तक तलाश 
पुलिस  लगातार चौतरफा आपरेशन चला रही थी। बिहिया, शाहपुर और बक्सर से लेकर यूपी तक घेराबंदी की गई थी। इस बीच मुख्य आरोपित किरायेदार अमर के करीबी नामजद दोस्त रितेश कुमार के अलावा चितरंजन को धर दबोचा गया, जिससे लगातार पूछताछ कर क्लू लेने का प्रयास किया जा रहा था। पकड़े गए लोगों में एक आरा के रौजा और दूसरा बक्सर क्षेत्र का निवासी है। इसके अलावा नामजद आराेपितों के परिवार से जुड़े 10 महिला -पुरुष सदस्यों को भी कस्टडी में लेकर दबाव बनाने की कोशिश कर रही थी।। कांड में प्रयुक्त एक्सयूवी कार के बक्सर रेलवे स्टेशन रोड स्थित स्टैंड से बरामद किया गया  है।

मार्केट के दो किरायेदार से हुआ था विवाद
बताया जा रहा कि कुछ समय पहले भी बिजनसमैन के एडवोकेट पिता का बाइपास, बलुआही स्थित मार्केट के दो किरायेदार अमर कुमार व नाजो खातून से विवाद हुआ था। इसमें एक किरायेदार अभी उनके मार्केट में ही रहता है। महिला किरायेदार नाजो खातून को हरिजी गुप्ता ने हटा दिया था।वह मार्केट के नजदीक ही रहती है। ऐसे में पुलिस इन सभी एंगल से जांच कर रही है। उदय प्रकाश गुप्ता ने जो एफआइआर दर्ज कराई है, उसमें रौजा निवासी पार्ट्स दुकानदार अमर, नाजो खातून के पुत्र राजा, अमर के दोस्त रितेश, बउआ एवं रंजन कुमार, धरहरा को आरोपित किया गया है।