Advertisement

पटना। बिहार की राजधानी पटना के दीघा पुलिस स्टेशन एरिया की जहाज घाट गली में एक वारंटी के घर का सत्यापन करने सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र नारायण सिंह की पिटाई की गयी है। एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे उपेंद्र राय के परिजन ने एसआइ को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उनका चश्मा और मोबाइल तोड़ दिया। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Uttar Pradesh : देवरिया में पुलिस कांस्टेबल की पीट- पीटकर मर्डर, छुट्टी लेकर घर आया था पुलिस का जवान
वारंटी के परिजनों ने एसआइ की बाइक की चाबी भी छीनने की कोशिश की। किसी तरह वे जान बचाकर वहां से निकले। हालांकि, इस दौरान लोकल लोगों ने एसआइ को बचाने का प्रयास तक नहीं किया। एसआइ ने बताया कि वे जख्मी हो गये थे, इसलिए पहले हॉस्पिटल पहुंचकर इलाज कराया। पुलिस स्टेशन को सूचना दी। उपेंद्र के पिता लल्लू राय को पुलिस ने कस्टडी में लिया है।
सात-आठ लोग ने बोल दिया हमला
राघवेंद्र नारायण सिंह दीघा पुलिस स्टेशन के एसआइ ने बताया कि  कोर्ट से रामजीचक निवासी लल्लू राय के बेटे उपेंद्र राय के विरुद्ध काफी पुराने मामले में वारंट आया था।  सत्यापन करने के लिए वे शाम साढ़े छह बजे जहाज घाट गली में पहुंचे। एक व्यक्ति से जानकारी लेने के बाद लल्लू राय के घर गए और पूछा कि उपेंद्र राय कहां रहते हैं? इतना सुनते ही सात-आठ लोग एकाएक टूट पड़े। उन्हें लात-घूसों से पीटा। बाइक पकड़ने लगे तो वे किसी तरह वहां से भागे। एशआइ के अनुसार, भीड़ का नेतृत्व विनोद पाल का बेटा बिट्टू कर रहा था, जो पूर्व में कई मामलों में जेल जा चुका है।

महिलाएं आ गई थीं आगे : एसएसपी
एसएसपी डा. मानवजीत सिंह ढिल्लों का कहना है कि एसआइ की पिटाई में महिलाएं आगे आ गई थीं। यही कारण था कि वे बल प्रयोग नहीं कर पाये। उन्हें उल्टे पांव आना पड़ा। पुलिस स्टेशन से दोबारा महिला पुलिस को भेजा गया था, लेकिन एक भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। वारंटी भी फरार है। आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।