- बॉडी को भूंसे से ढक दिया
मधुबनी। मधुबनी जिले के खिरहर धरोहर नाथ महादेव मंदिर कैंपस में सो रहे में दो साधुओं की मंगलवार की रात गला काटर मर्डर कर दी गयी है। मृत साधुओं में बासोपट्टी पुलिस स्टेशन एरिया के सिरियापुर निवासी हीरा दास (60) व भगवानपुर निवासी आनन्द मिश्र (50) के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि मर्डर कर दोनों की बॉडी को को मंदिर कैंपस स्थित एक घर में रखकर भूसे से ढक दिया गया था। कुदाल से सिर काटकर दो साधुओं की मर्डर से इलाके से सनसनी फ़ैल गई है। लोगों में आक्रोश व दहशत है। घटना की सूचना पाकर खिरहर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच छानबीन की। घटना के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस घटना के कारण पता करने एवं हत्यारा को गिरफ्तार करने में जुट गई है।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
क्रिमिनलों ने मंदिर में सो रहे दोनों साधु को कुदाल से काटकर सर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद बगल के भूसा घर में कपड़ा से लपेट कर दोनों साधुओं के सिरकटी धड़ को छुपा दिया। वहीं एक साधु के सिर को भूसा में छुपा दिया। जबकि दूसरे साधु के सिर को बगल के चारदीवारी के समीप गड्ढा में रखकर ढंक दिया।इस घटना की सूचना पुलिस को बगल के कमरे देख रहे पुजारी नारायण मुखिया ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शव को ढूंढा गया। पुजारी नारायण मुखिया के बयान पर पुलिस ने दीपक चौधरी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। दीपक चौधरी के घर से मर्डर में प्रयुक्त कुदाल बरामद किया गया है। कुदाल खून लगा हुआ है