पटना।आरजेडी के मोकामा के बाहुबली एमएलए अनंत सिंह की परेशानी बढ़ सकती है। पटना के जीएम डा. चंद्रशेखर सिंह के आदेश पर मंगलवार को बेउर जेल से एमएलए को स्पेशल मेडिकल बोर्ड के पास जांच के लिए भेज दिया गया है।
पटना की बेउर जेल में बंद एमएलए के बहुत दिनों से कोर्ट में पेशी के लिए नहीं जाने पर उनकी मेडिकल जांच कराये जाने का आदेश दिया गया है। मेडिकल जांच के लिए अनंत सिंह को विकास भवन सचिवालय ले जाया गया है।अनंत सिंह को स्पाइन, चेस्ट व लिवर से संबंधित बीमारियां हैं
राजधानी की बेउर जेल में बंद अनंत सिंह को भागलपुर कारागार भेजे जाने का आदेश दिया गया था। इसके बाद उन्होंने मेडिकल बोर्ड में बीमार होने की बात कहकर भागलपुर जेल जाने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद से ही वे बीमारी की बात कहकर कोर्ट में पेश भी नहीं हो रहे थे। अनंत सिंह की जांच के बेहतर इलाज के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम गठित की गई है।
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
मार्च महीने में पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान एमएलएअनंत सिंह बेहोश होकर गिर पड़े थे। पैतृक घर से एके-47 व हैंड ग्रेनेड मामले की बरामदगी के मुकदमे के सिलसिले में पेशी के लिए उन्हें कोर्ट लाया गया था।