Advertisement

पटना। बिहटा-खगौल मेन रोड में विष्णुपुरा गांव के समीप एक अनकंट्रोलट्रक ने स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूल वाहन में सवार चार स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन स्टूडेंट्स गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल स्टूडेंट्स को बिहटा के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा रोड जाम कर हंगामा किया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Rajasthan:चिता पर बॉडी रखते ही उठ खड़ा हुआ युवक,पोस्टमॉर्टम में जिंदा को मृत किया घोषित

पटना से सटे बिहटा के विष्णुपुरा गांव के हाई स्पीड बालू लदे एक ट्रक ने सामने से आ रही ऑटो को टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो में सवार 12 में से चार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि आठ को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। ऑटो ड्राइवर की भी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। सभी मृतक विशनपुरा गांव के रहने वाले थे। यह हादसा भी गांव के बाहर मेन रोड पर ही हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये। सभी बच्चे बीच सड़क गिर पड़े।

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करने के बाद उसमें आग लगा दिया। इसके बाद सड़क जाम कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद लोकल पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने आक्रोशित लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। आक्रोशित लोग सड़क से हटने का नाम नहीं ले रहे थे।आसपास के पुलिस स्टेशन की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

आक्रोशित लोग पुलिस पर भड़क गये। लोगों का कहना था कि पुलिस पैसा के लिए नो इंट्री में भी ट्रकों को आने देती है। इसके कारण ही इस प्रकार की घटना हुआ करती है। लोकल लोगों का कहना है कि इस हादसे के लिए पूरी तरह से पुलिस जिम्मेवार है। पुलिस के खिलाफ भी मर्डर का मामला दर्ज होनी चाहिए।