पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर बाजार में रविवार को सरेआम हरवे हथियार से लैस लोगों के साथ मिलकर पहले एक धर्मकांटा संचालक व उनके पुत्र फिर बाद में एक अन्य सुदीप साह की पिटाई मामले एक्स मिनिस्टर के हसबैंड के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। अक्सर विवादों के चलते सूर्खियों में रहने वाले रुपौली की एमएलए सह एक्स मिनिस्टर बीमा भारती के हसबैंड अवधेश मंडल व अन्य के खिलाफ दो-दो अलग-अलग एफआइआर दर्ज की गई हैं।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: Deoghar फायरिंग मामले में गैंगस्टर अमन साहू चार गुर्गों को पुलिस ने किया अरेस्ट
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
एसपी आमिर जावेद के निर्देश पर जांच के बाद एफआइआर दर्ज की गई है। इधर, मामले में अवधेश मंडल के पक्ष से भी दो अलग-अलग आवेदन पुलिस स्टेशन में दिया गया है। इस आवेदन की पुलिस जांच कर रही है।
अवधेश मंडल बता दें कि रविवार को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे हरवे हथियार से लैश 40-50 लोगों के साथ माधव महतो के धर्मकांटा पर पहुंचकांटा करा रहे उनके पुत्र पंकज कुमार उर्फ रिक्की की डंडे व हथियार के बट आदि से जमकर पिटाई कर दी। पुत्र को बचाने पहुंचे माधव महतो की भी आरोपितों ने जमकर पिटाई कर दी।एफआइआर के अनुसार, इस दौरान काउंटर से नकदी व मोबाइल आदि भी लूट लिया गया। आरोपितों ने संदीप कुमार साह की भी जमकर पिटाई कर दी। बाजार में इस घटना से दहशत का माहौल बना रहा। दोनों ही पीड़ित के आवेदन पर सोमवार को एफआइआर दर्ज कर ली गई है। इसमें अवधेश मंडल सहित चार अन्य नेम्ड के साथ-साथ 40-50 अननोन के खिलाफ भी एफआइआर दर्ज की गई है।
पीड़ितों के साथ एसपी से मिऐ एक्स एमएलए व जिप सदस्य
लोजपा के लीडर सह एक्स एमएलए शंकर सिंह व जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ने रुपौली एमएलए बीमा भारती के पति द्वारा सरेआम पिटाई मामले को लेकर पीड़ितों के साथ एसपी आमिर जावेद से मुलाकात की।एक्स एमएलए के साथ-साथ पीड़ितों ने पूरी घटना की जानकारी एसपी को दी। आरोपी अवधेश मंडल सहित अन्य आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। एक्स एमएलए ने बताया कि एसपी ने इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए भवानीपुर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा है।