Advertisement

पटना। बिहार की राजधानी पटना फुलवारीशरीफ के प्रेमी ने अरवल की रहनेवाली प्रेमिका को बड़ा धोखा दिया है। प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर होटल के कमरे में अपनी प्रेमिका के साथ गैंगरेप किया है।इसी दौरान होटल के कमरे में प्रेमिका की ममेरी बहन भी मौजूद थी। आरोप है उसके साथ रेप किया गया है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:झारखंड: नक्सल ऑपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों को अब 55 लाख का बीमा
पटना के फुलवारीशरीफ इशोपुर गांव निवासी मो एजाज नामक युवक का अरवल की रहने वाली नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों में काफी दिनों से बातचीत चल रही थी। लेकिन मंगलवार की शाम दोनों ने मिलने का प्रोग्राम बनाया। एजाज के बुलावे पर नाबालिग लड़की अपनी ममेरी बहन को साथ लेकर प्रेमी से मिलने अरवल बस स्टैंड पहुंची  वहां से प्रेमी उसे बहला फुसला कर मेहंदिया पुलिस स्टेशन एरिया स्थित खुशी होटल में ले गया। वहां कमरे में पहले से एजाज के दो दोस्त मौजूद थे। नाबालिग लड़की का आरोप है कि होटल के कमरे में पहुंचने के बाद तीनों ने मिलकर मेरे साथ गंदा काम कर वहां से भाग निकले।
पीडि़ता की कंपलेन पर महिला पुलिस स्टेशन में मो एजाज, मो शबाब और मो आशिक के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है। अरवल एसडीपीओ रोशन कुमार ने बताया कि तीनों को जल्द अरेस्ट कर लिया जायेगा। दोनों बहनों का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। आरोपियों की खोज में रेड की जा रही है।