बिहार: पटना के होटल में नाबालिग गर्लफ्रेंड को बुलाकर दो युवकों ने किया रेप, ऑनलाइन बुक किया था रूम

बिहार की राजधानी पटना में नाबालिग गर्लफ्रेंड को झांसा देकर होटल में बुलाकर दो युवकों ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने पुलिस को कॉल कर दिया। मौके पर पहुंची पाटलीपुत्र पुलिस स्टेशन की पुलिस ने दानापुर निवासी रमजान और फुलवारीशरीफ के परवेज को अरेस्ट कर लिया। 

बिहार: पटना के होटल में नाबालिग गर्लफ्रेंड को बुलाकर दो युवकों ने किया रेप, ऑनलाइन बुक किया था रूम

Advertisement

पटना। बिहार की राजधानी पटना में नाबालिग गर्लफ्रेंड को झांसा देकर होटल में बुलाकर दो युवकों ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने पुलिस को कॉल कर दिया। मौके पर पहुंची पाटलीपुत्र पुलिस स्टेशन की पुलिस ने दानापुर निवासी रमजान और फुलवारीशरीफ के परवेज को अरेस्ट कर लिया। 
मामला पाटलीपुत्र के इंद्रपुरी मोहल्ला की है। रमजान और परवेज ने मंगलवार को 17 साल की लड़की को फोन कर कहा कि बैठकर बातें करनी है। इसके लिए ओयो के जरिए ऑनलाइन एक कमरा बुक कराये हैं। देर शाम लड़की होटल पहुंच गई। कमरे में रमजान व परवेज ने लड़की के साथ गलत हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। दोनों ने लड़की के साथ रेप किया। इसके बाद लड़की ने पुलिस को सूचना दी। 
सोशल मीडिया पर हुई थी फ्रेंडशीप

20 से 22 साल का रमजान और परवेज दोंनो दोस्त हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पाटलीपुत्र पुलिस स्टेशन एरिया की नाबालिग लड़की से दोनों की पहचान सोशल मीडिया पर हुई।फिर बातें होने लगी। मोबाइल पर दोनों युवक उससे बातें करते थे। लेकिन मुलाकात पहले नहीं हुई थी। हालांकि कई बार दोनों ने उसे पार्क, रेस्टॉरेंट आदि में बुलाया। लड़की इनकार कर देती थी। लेकिन इस बार वह झांसे में आकर होटल पहुंच गयी थी।