- फौजी दूल्हे का वर्दी में रिसेप्शन
RJD प्रवक्ता का बेटा है दूल्हा तो एयर इंडिया में अफसर है दुल्हन
पटना। वैशाली के रहने वाले एक आर्मी अफसर कैप्टन शिखर गगन ने अपनी शादी को यादगार बनाने के साथ ही दूसरों के मन में देशभक्ति की भावना का संचार कर दिया। आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगन के सुपुत्र और आर्मी में कैप्टन शिखर गगन की शादी एयर इंडिया में अफसर नीता से हुई है। शादी की 22 फरवरी को हुए रिसेप्शन में शिखर ने कैप्टन का ड्रेस का था। आर्मी के बैंड ने इसमें धुन बजाया।
बिहार: नालन्दा में JDU के युवा प्रभारी का शराब के नशे में हंगामा, नग्न अवस्था का वीडियो वायरल, पुलिस ने भेजा जेल

और भी पढ़ें
- पत्नी के आरोपों के बीच हटाए गए खगड़िया SP भानु प्रताप, IPS शैलेंद्र सिंह को कमान
- झारखंड में 7 IAS अफसरों का तबादला, सातों को मिली नई जिम्मेदारी
- IND vs KOR: कोरिया को 8-1 से रौंद भारत हॉकी टीम फाइनल में, जापान से होगी भिड़ंत
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी
उत्तर प्रदेश में आर्मी में कैप्टन हैं शिखर
शिखर गगन आर्मी में कैप्टन हैं। उनकी दुल्हन वाराणसी की रहने वाली हैं वे एयर इंडिया में अफसर हैं। दोनों शादी 19 फरवरी को वाराणसी में ही हुई। वर-वधु स्वागत समारोह और प्रीति भोज का आयोजन 22 फरवरी को वैशाली के भगवानपुर स्थित सतपुरा गांव में किया गया। मौके शेरवानी या सूट-पैंट की जगह दूल्हा आर्मी की वर्दी में था। अगल-बगल आर्मी के जवान खड़े थे। डीजे पर गीत-संगीत की जगह आर्मी बैंड की धुन गूंज रही थी। इस धुन से माहौल में देशभक्ति की भावना का संचार हो रहा था।
शादी के बाद यहां आशीर्वचन समारोह में हर दल के लोग वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक, बीजेपी एमएलए संजय सिंह, कांग्रेस के विजेंद्र सिंह, एक्स डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, एसके भारद्वाज समेत कई अन्य लोग पहुंचे। आर्मी की ओर से उन्हें सम्मान पत्र भी भेजा गया है।