पटना। बिहार के आइजी रैंक के आइपीएस अफसर प्रांतोष कुमार दास रिटायरमेंट के दिन फेयरवेल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडिय में वह बता रहे हैंकि कैसे एक बार वो मटन खाने के लिए घर पहुंचे थे। इसी दौरान उनके पास एसपी का फोन आ गया। इसके बाद वह घटनास्थल पर कैसे पहुंचे।मात्र आधे घंटे के अंदर जाम खुलवा दिया।
अमिताभ बच्चन ने 23 करोड़ में बेचा 'सोपान', दिल्ली वाले इस घर में रहते थे तेजी- हरिवंश बच्चन
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
बिहार पुलिस में अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले आईपीएस अफसर रहे प्रांतोष कुमार दास का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।प्रांतोष कुमार दास आईजी एसीआरबी के पोस्ट से रिटायर हो चुके हैं। उनके रिटायरमेंट का वीडियो बिहार गवर्नमेंट के होम डिपार्टमेंट के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में प्रांतोष कुमार दास कह रहे हैं हैं कि वह छपरा में बतौर डीएसपी पोस्टेड थे। वाइफ ने कॉल किया तो वह एक बार मटन खाने के लिए पटना घर गये थे।इसी दौरान एसपी का का कॉल आया और उन्हें बुला लिया।
उन्होंने बताया कि एरिया में नया गांव नाम की जगह पर एक व्यक्ति को करंट लग गया था। लोगों ने रोड जाम लगा दिया था। इसमें कमिश्नर भी फंसे हुए थे। हालांकि वह हाईकोर्ट के काम की बात कहकर घर गये थे। इस दौरान एसपी का फोन आया और उन्होंने पूछा कि कहां हो।उन्होंने बताया, लेकिन तब वे घर में थे। इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे। जो समय एसपी को बताया था उसके अंदर जाम खुलवा दिया।
प्रांतोष कुमार ने बताया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने 500 कम्युनिटी पुलिस के लड़कों को तैयार किया था। उन्होंने जाम खुलवाने में उनकी मदद की। अपनी रिटायरमेंट स्पीच के दौरान उन्होंने कहा कि वह आगे भी अपनी सेवा देने के लिए तैयार हैं।