बिहार: खान सर की कोचिंग पर हमला: पटना पुलिस का बड़ा एक्शन, ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

Patna Khan Sir Coaching Attack News: पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। CCTV फुटेज के आधार पर जांच जारी है।

बिहार: खान सर की कोचिंग पर हमला: पटना पुलिस का बड़ा एक्शन, ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार
ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद(फाइल फोटो)।
  • खान सर की कोचिंग पर हमले में पुलिस का बड़ा एक्शन
  • ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद गिरफ्तार
  • CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस जांच तेज
  • सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल, PMCH में इलाज जारी

पटना (Threesocieties.com Desk): राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद रौशन सरसमेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान अभिषेक और गौरव के रूप में हुई है।तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी की पार्टी में महाभूकंप! TMC के 60 विधायक पहुंचे विधानसभा, अलग गुट बनाने की तैयारी

गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद उर्फ रौशन सर ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके खिलाफ साजिश हुई है। रौशन के अलावा उनके दो साथी गौरव और अभिषेक को भी जेल भेजा गया है। खान सर के कोचिंग सेंटर के मैनेजर कन्हैया सिंह की शिकायत पर कदमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसमें तोड़फोड़, मारपीट के आरोप में चार लोगों को नामजद और 15-20 लोगों को अज्ञात आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला! फायरिंग, गार्ड की पिटाई और ‘बम से उड़ाने’ की धमकी से मचा हड़कंप

एफआईआर दर्ज करने के बाद पटना पुलिस की टीम ने रौशन आनंद को उनके आवास से गिरफ्तार किया। इसके बाद रौशन सर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के रिजल्ट को लेकर उनके खिलाफ साजिश की गई। उनके कोचिंग सेंटर ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी को बदनाम करने के लिए यह साजिश रची गई। उन्होंने ने कहा कि एक भी गोली नहीं चहीं ली, लेकिन वो (खान सर) फायरिंग की बात बोल रहे हैं।
फायरिंग नहीं हुई : पुलिस
पटना के सदर एसडीपीओ-1 राजेश रंजन ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस को मंगलवार रात करीब 10.10 बजे खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव और फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, तो फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई।  वहीं, हीं देर रात में खान सर ने भी मीडिया से बातचीत में 8-10 राउंड गोलियां चलने की बात कही थी। मगर बाद में वह अपने बयान से पलट गए और कहा कि गोलीबारी नहीं हुई। 

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कुछ युवक खान सर के कोचिंग सेंटर पर तोड़फोड़ और पथराव करते हुए नजर आ रहे हैं। इनमें से कुछ ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। पुलिस का कहना है कि बवाल करने वाले लोगों की पहचान कर दी गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, हीं खान सर की ओर से आरोप लगाया गया है कि ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के कहने पर ही उनके कोचिंग सेंटर पर तोड़फोड़ की गई। मारपीट में गार्ड को बुरी तरह घायल कर दिया गया। मंगलवार देर रात हुई इस घटना ने पूरे पटना के कोचिंग हब में हलचल मचा दी। घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश देखा गया और बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए।

CCTV फुटेज बना पुलिस जांच का सबसे बड़ा आधार

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना रात करीब 10 बजे मिली थी। शुरुआती जांच में CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ लोग सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट करते और कोचिंग परिसर में हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने बताया कि फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने 5 से 6 अन्य संदिग्धों की पहचान भी कर ली है और उनकी तलाश जारी है।

खान सर ने लगाया था हमला करवाने का आरोप

घटना के बाद खान सर ने आरोप लगाया था कि ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों ने उनके संस्थान पर हमला करवाया। उनके मुताबिक, हमलावरों ने कोचिंग में घुसकर पोस्टर फाड़े, तोड़फोड़ की और सिक्योरिटी गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने दावा किया था कि हमलावरों ने सुरक्षा व्यवस्था को निशाना बनाते हुए पूरे परिसर में भय का माहौल बना दिया।

सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल

हमले में कोचिंग सेंटर के सिक्योरिटी गार्ड को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि गार्ड का सिर फट गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि घायल गार्ड के बयान को भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जा रहा है।

फायरिंग के दावे से पीछे हटे खान सर

घटना के तुरंत बाद खान सर ने दावा किया था कि 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान में बदलाव करते हुए कहा कि घटना के समय स्थिति काफी तनावपूर्ण थी और उन्हें पूरी परिस्थिति स्पष्ट नहीं समझ आई। महत्वपूर्ण बात यह है कि दर्ज FIR में भी गोलीबारी का कोई उल्लेख नहीं है। पुलिस ने भी अब तक फायरिंग की पुष्टि से इनकार किया है।

छात्रों का फूटा गुस्सा, सड़क पर प्रदर्शन

हमले के विरोध में खान सर के छात्रों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को मौके पर तैनात करना पड़ा। छात्रों का कहना है कि यदि कोचिंग संस्थानों पर इस तरह के हमले होंगे तो पढ़ाई का माहौल प्रभावित होगा।

सुरक्षा कारणों से बंद रही कोचिंग

घटना के बाद खान सर ने अपनी कोचिंग की कक्षाएं अस्थायी रूप से स्थगित कर दीं। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सामान्य रूप से पढ़ाई कराना संभव नहीं है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।