पटना। दानापुर के निवासी पीयूष कुमार, जो कि अजित कुमार एवं संगीता कुमारी के सुपुत्र हैं, ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से देशभर में क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट

पीयूष ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.5% अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने इसी वर्ष NEET परीक्षा की तैयारी की और शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 14355 हासिल की। उनकी इस सफलता के बाद उन्हें Armed Forces Medical College (AFMC), पुणे में प्रवेश मिला। यह संस्थान देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में गिना जाता है और इसमें चयन होना हर मेडिकल अभ्यर्थी का सपना होता है।
पीयूष ने न केवल NEET में सफलता प्राप्त की, बल्कि AFMC की कठिन स्क्रीनिंग प्रक्रिया, मेडिकल चेकअप, टेस्ट राउंड्स और इंटरव्यू को भी सफलतापूर्वक पार किया। इन सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद उनका नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल हुआ।पीयूष के पिता अजित कुमार का भी शानदार करियर रहा है। वे लंबे समय तक जोनल रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, धनबाद में सीनियर इंस्ट्रक्टर पद पर कार्यरत रहे। वर्ष 2023 में उन्हें प्रमोशन देकर असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर (AOM), दानापुर बनाया गया। पीयूष की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है।
AFMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में चयनित होना न केवल परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे दानापुर और पटना जिले के लिए भी गौरव का विषय है।