बिहार : SDPO के पास 25 प्लॉट और चाय बगान, DRDA निदेशक ने ITI के नाम पर खड़ी की करोड़ों की संपत्ति

बिहार में EOU की बड़ी छापेमारी में किशनगंज SDPO और सहरसा DRDA निदेशक के पास करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा। 25 भूखंड, चाय बगान, ITI संस्थान और कई राज्यों में निवेश के दस्तावेज मिले।

बिहार : SDPO के पास 25 प्लॉट और चाय बगान, DRDA निदेशक ने ITI के नाम पर खड़ी की करोड़ों की संपत्ति
एसडीपीओ गौतम कुमार व डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार।

पटना (Threesocieties.com Desk): बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ एक साथ छापेमारी कर सनसनी फैला दी। यह कार्रवाई किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार और सहरसा के डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार के ठिकानों पर की गई, जहां करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ें:बिहार: “दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह के भतीजों को बड़ी राहत, पटना हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत”

EOU की टीम ने दोनों अधिकारियों के कुल 12 ठिकानों पर दबिश दी, जो देर शाम तक जारी रही। शुरुआती जांच में ही कई राज्यों और नेपाल तक फैले संपत्ति नेटवर्क के दस्तावेज हाथ लगे हैं।

SDPO गौतम कुमार: चाय बगान से लेकर 25 बेनामी प्लॉट तक

किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के खिलाफ कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पटना, पूर्णिया और किशनगंज स्थित छह ठिकानों पर छापेमारी के दौरान—

25 बेनामी भूखंडों के दस्तावेज बरामद
पटना में 4 और जमीन के कागजात मिले
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में चाय बगान का सुराग
नोएडा और गुरुग्राम में निवेश
 काली कमाई का बड़ा नेटवर्क
पूर्णिया में 2.5 करोड़ का चार मंजिला आलीशान मकान
एक करोड़ से अधिक के निर्माण बिल
महिला मित्र के घर से 7 प्लॉट और 60 लाख के गहने
सरकारी आवास से नकदी, लग्जरी गाड़ियां (क्रेटा, थार) और महंगी घड़ियां

EOU सूत्रों के अनुसार, गौतम कुमार पर कोयला, शराब, सुपारी और लॉटरी माफियाओं से सांठगांठ कर अवैध कमाई करने के आरोप हैं। इस मामले में उनकी पत्नी, सास और महिला मित्र समेत कई लोगों को सह-अभियुक्त बनाया गया है।

DRDA निदेशक वैभव कुमार: ITI के नाम पर करोड़ों का खेल

सहरसा के डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार के खिलाफ 2.41 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। छापेमारी में सामने आया कि उन्होंने सरकारी पद का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर निवेश किया।

जांच में सामने आए तथ्य
16 संपत्तियों के दस्तावेज (पटना और मुजफ्फरपुर में)
‘ऐश्वर्या मैक्स ग्लो ITI’ नाम से संस्थान स्थापित
संस्थान पर करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च
एक बीघा जमीन लीज पर लेकर खेल मैदान विकसित
निवेश और बैंक डिटेल्स
बैंक खातों में 20 लाख रुपये से अधिक जमा
शेयर बाजार और बीमा कंपनियों में निवेश
टाटा नेक्सन समेत दो वाहन

इस ITI संस्थान का संचालन एक चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से किया जा रहा था, जिसमें उनके पिता को प्रबंधक बनाया गया है।

 EOU की आगे की कार्रवाई

EOU ने दोनों अधिकारियों के बैंक खातों, लॉकर और संपत्तियों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया भी जारी है। अधिकारियों के खिलाफ जल्द ही और कड़ी कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।