बोकारो (Threesocieties.com Desk): झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस की तेज़ और सटीक कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है। बालीडीह थाना क्षेत्र में रिकवरी एजेंट से हुई लूटपाट के मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई ने न सिर्फ पुलिस की तत्परता को साबित किया, बल्कि अपराधियों के हौसले पर भी करारा प्रहार किया है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand Doctor Bharti: झारखंड में 942 डॉक्टरों की बंपर बहाली, हेल्थ सिस्टम को मिलेगा ‘नई जान’
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
12 घंटे में ऑपरेशन सफल, तीनों आरोपी गिरफ्तार
मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को उनके घर से ही धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक (JH09AV-2018), वारदात में इस्तेमाल की गई दूसरी बाइक (BR27W-5985), 3,420 रुपये नकद, तीन स्मार्टफोन, पर्स और आधार कार्ड बरामद किए हैं।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी राम कुमार यादव उर्फ भैरव यादव पर पहले से बालीडीह थाने में आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं प्रियांशु कुमार उर्फ प्रियांशु चौधरी उर्फ पेटरा (23) पर दो मामले दर्ज हैं, जबकि तीसरे आरोपी रोहित कुमार (24) के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है।
कैसे हुई वारदात?
घटना 25 मार्च की रात की है। चास निवासी रिकवरी एजेंट सोनू कुमार काम खत्म कर कुर्मीडीह से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरपीएफ बैरक के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने मारपीट कर उनकी बाइक, मोबाइल, पर्स और आधार कार्ड लूट लिया। हद तो तब हो गई जब अपराधियों ने पीड़ित को डराकर फोन-पे का पासवर्ड भी ले लिया और उसके खाते से 5,300 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।
एसपी के निर्देश पर बना विशेष दल
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी
इस सफल ऑपरेशन में बालीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, एसआई जितेंद्र कुमार यादव, चंद्रदेव कुमार, अजय कुमार राय, शशिकांत ठाकुर, संदीप कुमार, वीरमणि कुमार और एएसआई उमेश कुमार सहित कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।